WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिये महाराष्ट्र से आयेंगे चार विधायक

चारों विधानसभाओं में 20 अगस्त से 27 अगस्त तक रहेगा प्रवास
सभी श्रेणी के कार्यकत्र्ताओं से होगी चर्चा

सिवनी यशो:- प्रदेश के अगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा द्वारा चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी संदर्भ मे जिले की प्रत्येक विधानसभा, प्रत्येक मंडल एंव प्रत्येक शक्ति केन्द्रों की संगठनात्मक स्थिती, कार्यो, कार्यक्रमों, कार्य योजनाओं, की समीक्षा हेतु सिवनी जिले की चारों विधानसभाओं के लिए महाराष्ट्र के चार अनुभवी एंव वरिष्ट विधायकगण सिवनी जिले मे सात दिवसीय प्रवास पर आयेंगे। जो जिले की चारों विधानसभाओं मे प्रवास कर अलग अलग दिन विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा करेगें।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री एंव जिला प्रवास प्रभारी जयदीप सिंह चैहान ने बताया कि संगठन कों संपूर्ण रूप से सुगठित, सुप्रशिक्षित एंव सक्रिय रखने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा सिवनी विस हेतु विधायक समीर मेघे, बरघाट विस हेतु विधायक विकास शंकरराव कुभांरे, केवलारी विस हेतु विधायक प्रवीण देरकर एंव लखनादौन विस हेतु विधायक प्रवीण रामचन्द्रं पोटे, सिवनी जिले आ रहे है, जो अगामी 20 से 27 अगस्त तक अपनी अपनी विधानसभाओं केअन्तर्गत आने वाले मंडलों मे प्रवास करेगें।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र के विधायकों के इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संगठन द्वारा विभिन्न करणीय कार्य एंव संगठान्तक विषयों निर्धारित किए गए है, जिसके अनुरूप प्रवासी विधायकगण, विस कोर कमेटी की बैठक, मंडल स्तरीय मूल्यांकन बैठक, शक्ति केन्द्रों की संगठान्तमक स्थिती, मोर्चा एंव प्रकोष्ट की बैठक, भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक, लभार्थियों से चर्चा, वरिष्ट कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, समाज के प्रभावी व्यक्तियों से चर्चा, नव मतदाताओं से संपर्क, सोशल मीडिया एंव आई टी सेल के कार्यकर्ताओं की बैठक, क्षेत्र की राजनैतिक एंव समाजिक गतिविधियों की जानकारी, जैसे विभिन्न कार्यो को करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को अगामी चुनाव मे सुगठित संगठन के रूप मे संपूर्ण जानकारियों एंव नवीन उत्साह के साथ लोगों के बीच जाने के लिए प्रेरित एवं प्रशिक्षित करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!