छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधानसभा चुनाव की पहली सूची भाजपा ने की जारी,बरघाट से कमल मर्सकोले

बरघाट से कमल मर्सकोले सहित 39 उम्मीदवार

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को विधानसभा चुनाव के तीन माह पूर्व प्रत्याशियों की आश्चर्यजनक तरीके से घोषणा कर राजनैतिक क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है । भाजपा की इस घोषणा से विरोधियों को आश्चर्य तो ही रहा है भाजपा के लोगो भी इस प्रकार की घोषणा को सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रहे है । भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिये 39 प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा करते हुये पहली सूची राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के हस्ताक्षर जारी कर दी है इस प्रकार तीन माह पूर्व प्रत्याशी घोषित किया जाना भाजपा के लिये यह पहला प्रयोग है ।
भाजपा की पहली सूची में मालवा निमाड़ की सबसे अधिक सीटे है और दूसरे नंबर पर महाकौशल की सीटे है । यहाँ बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक नुकसान मालवा निमाड़ एवं महाकौशल में ही हुआ था ।
जारी सूची में सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा से कमल मर्सकोले की उम्मीदवारी को पक्का कर दिया गया है । पिछले विधानसभा चुनाव में कमल मर्सकोले को प्रत्याशी घोषित करने के बाद बी फार्म देते समय नाम परिवर्तन कर दिया गया था और बरघाट विधानसभा हार गयी थी । यहाँ 1990 से भाजपा को लगातार छै बार जीत मिलते रही है 2018 में कांग्रेस के अर्जुन काकोडिय़ा को जीत मिल गयी थी ।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पांचवी बार अपनी सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत लगा रही है और इस बार सीधे तौर पर केन्द्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश की कमान भी अपने हाथ में ले ली है । पिछले कुछ समय से लगातार मध्यप्रदेश के दौरा कर रहे केन्द्रीय मंत्री पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य्रप्रदेश में हर हाल में जीत सुनिश्चित करने की मानसिकता से जुटे हुये है । मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है यह संकेत प्रदेश की जनता और विरोधियों को देने की मंशा से भाजपा ने गुरुवार को 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी । जबकि कांग्रेस पिछले एक वर्ष से यह कहते रही है कि वह अपने उम्मीदवारों की सूची छै माह पूर्व जारी कर देगी फिर कहा गया कि जून में 100 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जायेगी परंतु कांग्रेस अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर पर पायी परंतु भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर कांग्रेस को यह बताने की कोशिश की है कि भाजपा इस मामले में भी उससे आगे है ।

बुधवार को हुई थी बैठक

यहाँ बता दें कि बुधवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने शिरकत की थी। आपसी सहमति के बाद समिति ने प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नामों की सूची जारी की है। हालांकि भाजपा ने इतने पहले सूची जारी कर सभी को चौंकाया है। ऐसा प्रयोग पहली बार हो रहा है। जारी सूची में मालवा-निमाड़ इलाके की 11 सीटों पर नाम जारी किए गए हैं। बता दें कि इस बार मालवा-निमाड़ पर दोनो ही प्रमुख पार्टियों का फोकस ज्यादा है। मालवा निमाड़ की सोनकच्छ, महेश्वर, कसरावद, अलीराजपुर, झाबुआ, पेटलावद, कुक्षी, धरमपुरी, राऊ, तराना, घटिया विधानसभा सीटों के लिए नाम जारी किए गए हैं। वहीं एमपी की पहली सूची में चार महिलाओं के नाम शामिल हैं। सबलगढ़, छतरपुर, चाचौड़ा और पेटलावद में महिला को उम्मीदवार बनाया है।

अमित शाह की रहेगी मुख्य भूमिका

मध्य प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लगभग तीन माह पहले 39 सीटों पर उम्मीदवार तय करने का प्रयोग किया है। जल्दी उम्मीदवार तय करने की रणनीति और उसके क्रियान्वयन के पीछे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दो माह से मध्य प्रदेश में लगातार हुए उनके दौर के समय उम्मीदवारों के नामों सहमति भी बन रही थी। भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन का मापदंड मैदानी स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लिया गया फीडबैक, सर्वे और पिछले चुनाव में कम वोटों से हार के समीकरण को बनाया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button