WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

गोरखपुर गांव के नजदीक फेंका जा रहा नगर परिषद का कचरा, ग्रामीणों में आक्रोश

गोरखपुर गांव के नजदीक फेंका जा रहा नगर परिषद का कचरा, ग्रामीणों में आक्रोश - Seoni News
गोरखपुर गांव के नजदीक फेंका जा रहा नगर परिषद का कचरा, ग्रामीणों में आक्रोश

छपारा। गुरुवार सुबह ग्रामीणों के द्वारा गोरखपुर के नजदीक अस्थाई डंपयार्ड में नगर परिषद छपारा का कचरा डालने पर कड़ा विरोध किया गया ग्रामीणों ने नगर परिषद की कचरा वाहन को घेर लिया व रोड पर पत्थर डालकर रास्ता जाम कर कचरा डालने के लिए मना कर दिया।

कचरा पॉलिथीन से पशु मृत हो रहे हैं, ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं

ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि उक्त कचरे के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं कुछ लोगों में उल्टी-दस्त मलेरिया जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं साथ ही पशुओं के द्वारा कचरा पॉलिथीन खाने पर पशु मृत हो रहे हैं व मृत पशुओं के पेट से पॉलिथीन का गुच्छा निकलता है। उक्त कचरे के कारण लगातार बीमारियां हो रही है।

मच्छर मक्खी एवं दुर्गंध से परेशान

ग्रामीणों ने आगे बताया कि डंपयार्ड के कचरे के कारण मच्छर एवं मक्खियां बहुत अधिक परेशान कर रहे हैं जिससे मलेरिया हैजा उल्टी दस्त होने होने की शिकायत लगातार बनी हुई है बड़े मच्छरों के काटने के कारण शरीर में लाल चकत्ते पड़ रहे हैं दुर्गंध एवं मच्छर मक्खियों के कारण लोग खाना नहीं खा पा रहे हैं। लगातार बदबू के कारण लोगों को अपने चेहरे व नाक को हमेशा ढक कर रखना पड़ता है।

तालाब नदी का पानी हो रहा विषैला

अस्थाई डंपयार्ड के नजदीक तालाब व कुआं है जिससे ग्रामीण लोग पानी पीते हैं ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में डंपयार्ड का पानी बहकर तालाब एवं कुएं में आता है जिससे पानी विषैला हो रहा है जो पीने योग्य नहीं है इसके अलावा तालाब का पानी पशु पक्षी पीते हैं जो कि उनके लिए भी प्राणघातक सिद्ध हो रहा है। वहीं आसपास के खेतों की फसलें भी इसके कारण प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्थाई डंपयार्ड में जल्द से जल्द कचरा फेंकना बंद किया जाए जिससे बीमारियां एवं मच्छर मक्खीऔर दुर्गंध से निजात मिल सके, पशु स्वस्थ रह सकें।
कचरा फेंकने को लेकर ग्रामीणों के द्वारा आपत्ति की जानकारी आई है आगामी समय में कचरा गोरखपुर डंपयार्ड में ना डालकर जूनापानी बंजर डंपयार्ड में डाला जाएगा जो कि कंप्लीट हो चुका है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!