छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
चंद्रयान 3 की सफलता के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष ने बधाई दी
भाजपा जिला अध्यक्ष ने बधाई दी
सिवनी यशो:- भारत के चंद्रयान मिशन की सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार गौरवपूर्ण कार्यो का इतिहास रच रहा है आज चंद्रयान 3 की सफलता के बाद पूरी दुनिया भारत माता का तिलक वंदन कर रही है ।
चंद्रयान की सफलता ने पूरे देश को हर्षित कर दिया है इसकी सफलता के लिये देश के हर कोने में ईश्वर से प्रार्थना हो रही थी जैसे चंद्रयान की सफल लैंडिंग का समाचार आया पूरा देश खुशी से झूम उठा । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने एक दूसरे मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया । भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने मुंगवानी मंडल मे ंचल रहे कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों को बधाई दी , और मिठाई खिलाई ।





