WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज का 3 अक्टूबर का सिवनी प्रथम आगमन पर होगा भव्य अभिनन्दन

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज का 3 अक्टूबर का सिवनी प्रथम आगमन पर होगा भव्य अभिनन्दन, धर्मसभा

सिवनी यशो:- परमाराध्य भगवत्पूज्यपाद धर्मसम्राट् द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के परमशिष्य परमपूज्य अनन्तश्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज का शंकराचार्य पद पर अभिषिक्त होने के बाद प्रथम सिवनी नगरागमन 3 अक्टूबर को हो रहा है। श्री शंकराचार्य जी के सिवनी प्रथम आगमन पर भव्य महाभिन्दन किया जायेगा इसके लिये व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गयी है। श्री शंकराचार्य जी के सिवनी आगमन से सनातनधर्मियों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है। श्री शंकराचार्य जी के प्रथम नगरागमन पर दिनांक 3 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे से विशाल शोभायात्रा श्री गणेश मंदिर छिन्दवाड़ा चौक से प्रारंभ हो महावीर मढिय़ा, शंकर मढिय़ा,नगरपालिका चौक से नेहरु रोड होते, दुर्गा चौक होते मठ मंदिर निकाली जायेगी। शोभायात्रा पश्चात् दोपहर 4 बजे से मठ मंदिर प्रांगण में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया है। इस हेतु एक आवश्यक बैठक 21 सितम्बर को मठ मंदिर में आयोजित हुई जिसमें शोभायात्रा, धर्मसभा सहित आवश्यक विषयों पर चर्चा हुयी और श्री शंकराचार्य जी के प्रथम सिवनी आगमन में भव्य महा अभिनन्दन करने निर्णय लिया गया। इस अवसर अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्री शंकराचार्य जी के सिवनी आगमन में सभी धार्मिक,सामाजिक संगठनों सहित सभी गुरुभक्तों, सनातनधर्मियोंक्ष उपस्थित होने आग्रह जगद्गुरु शंकराचार्य स्वागत समिति, सिवनी के द्वारा किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!