छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीति

रामकथा आयोजन पर गृहमंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता व्यक्त की

दिनेश मुनमुन को लिखा पत्र, शामिल न होने पर खेद जताया

सिवनी यशो:- पिछले दिनों सिवनी नगर में तुलसीपीठाधिश्वर जगद्गुरू रामनंदाचार्य रामभद्राचार्य जी की ऐतिहासिक रामकथा का आयोजन सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पालिटेक्रिक ग्राउंड सिवनी में किया था इस कथा के सिवनी विधायक श्री राय ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को आमंत्रण दिया था जिस आमंत्रण पर गृहमंत्री श्री शाह ने दिनेश राय को राम कथा के लिये शुभकामना देते हुये आमंत्रण का जबाव देते हुये पत्र लिखा है कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि दिनांक 09 सितंबर से 17 सितंबर तक श्री रामकथा ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर आपका आमंत्रण प्राप्त हुआ ।
पत्र में श्री शाह ने लिखा है कि गुरू की आज्ञा पर राजभवन त्याग कर सनातन सभ्यता के कल्याणार्थ वन गमन करने पिता के वचन बद्धता पर राजगद्दी त्यागकर अखिल ब्रम्हांड के उपकारार्थ अरण्य यात्रा पर निकल जाने, रावण जैसे दुर्जेय एवं विशाल शक्ति के सामने हिम्मत नहीं हारने एवं परिस्थितियों के विपरीत होने पर भी संपूर्ण ब्रम्हांड की अखिल शक्तियों का धारक होकर भी संयमित रहने की दीक्षा हमें भगवान राम के जीवनवृत्त से मिलती है । जीवन के नानाविध वस्तुओं, व्यक्तियों के प्रति मर्यादा और शील का सबसे ऊंचा आदर्श प्रस्तुत कन ही तो श्री राम मर्यादा पुरूषोत्तम हो गए।
श्री शाह के शुभकामना पत्र में लिखा गया है कि अपरिहार्य प्रतिबद्धता के कारण मेरा इस पुनीत श्रीराम कथा में सम्मिलित हो पाना संभव नहीं हो पा रहा है मैं भगवान राम को प्रणाम करते हुये समस्त देशवासियों की उन्नति की करता हूँ एवं श्रीराम कथा के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करता हॅू ।
श्री शाह ने अंत में श्रीराम चरित्र मानस की सुंदर चौपाई भी लिखी है जिसका भावार्थ है जब जब धर्म की हानि होती है असुर शक्तियाँ बढती है तब तब भगवान ईश्वर विविध रूप में अवतार लेते है और सज्जनशक्ति पर कृपा बरसाते है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button