WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जिले में स्क्रब टायफस के 3 पॉजिटिव मरीज

जिला स्तरीय टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का किया सर्वे

सिवनी यशो:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि जबलपुर आईसीएमआर से प्राप्त् रिपोर्ट अनुसार जिले में जुनोटिक बीमारी स्क्रब टाइफस के 3 पॉजिटिव प्रकरण पाए गए है। उक्त प्रकरणो के दृष्टिगत जिला स्तरीय टीम के द्वारा 22 सितम्बर को विकासखंड घंसौर एवं धनौरा के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। स्क्रब टायफस के प्रकरणों में विकासखंड घंसौर से 2 एवं धनौरा से 1 मरीज शामिल है। तीनो मरीज वर्तमान में पूर्णत: स्वस्थ है। पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों के रहने वाले स्थान के आसपास सर्वे करा कर सैंपल प्रिजर्व किए जा रहे है तथा मैदानी स्वास्थ कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर फीवर सर्वे का कार्य किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि स्क्रब टायफस बीमारी जीवाणु से होती है यह जीवों के उपर रहने वाले घुन के संक्रमित लार्वा में पाया जाता है। लार्वा के काटने के उपरांत मनुष्य स्क्रब टायफस बीमारी से ग्रसित हो जाता है जिसके प्रमुख लक्षण बुखार, सिरदर्द, जोड़ एवं मांस पेशियों में दर्द, प्रकाश से असहनीयता, सूखी खांसी, एक सप्ताह उपरांत शरीर पर दाने, कुछ प्रकरणों में निमोनियां, मस्तिष्क ज्वर एवं ह्दय संबंधी बीमारी प्रकट होती है। शरीर के जिन स्थापनों पर संक्रमित लार्वा काटता है उस स्थाीन पर दाना उठता है जो बाद में जख्मी बनकर सूखने पर काला धब्बे् के समान दिखने लगता है।
इससे बचाव हेतु खेत, जंगल, झाडिय़ों में जब भी जाये तो पूरे कपड़े पहन कर जाये घास-फूस एवं झाडिय़ों पर बैठे या सोये नही तथा घर के आस-पास की घास-फूस एवं झाडिय़ों को काट कर जला देवे। शरीर पर साबुन से धोये और मोटे कपड़े से रगड़ कर साफ करें। शरीर पर सिगरेट के जले जैसे दिखने वाले चिन्हो, सिरदर्द, शरीर दर्द, जोड़ो एवं मांस पेशियों में दर्द, तेज बुखार एवं उल्टी दस्ते के लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखावें।
जिला स्तरीय टीम में जिला स्वास्थ एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. वंदना कमलेश, उपजिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी शांति डहरवाल, आईडीएसपी डाटा मैनेजर शिखा मेश्राम, एएनएम मोनिका सक्सेना, ब्लॉक स्तरीय टीम में डॉ. भारती सोनकेशरिया, बीईई राजाराम रैकवार, मलेरिया निरीक्षक रूकमणी तथा स्थानीय सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!