सिवनी यशो:- राष्ट्रपिता पूज्य बापू महात्मा गांधी जी जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ, प्राथमिक शिक्षा के बाद 1888 में लंदन जाकर वकालत की पढ़ाई की, 1891 में वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद गांधी जी भारत वापस लौटे। उन्हें एक केश के सिलसिले में दक्षिण अफ्रिका जाना पड़ा, आफ्रिका में भारतीयों की हालत देख गांधी जी विचलित हो गये, आफ्रिका से भारत लौटने के बाद स्वतंत्रता के आंदोलन में भाग लेना प्रारंभ कर दिया गांधी जी ने लगातार अंग्रेजो के खिलाफ असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, सविनय आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया। आंदोलन के दौरान गांधी जी को अनेको बार जेल गये उनके संघर्ष के लिए देश के लाखों लोगो की संवेदनाएॅ और साथ था। आजादी के आंदोलन में गांधी जी के साथ लोगो का समर्थन देख अंग्रेज घबरा गए गांधी जी का संघर्ष अग्रेजो के खिलाफ चलता रहा, दूसरे दौर की टेबिल कांफ्रेंस से लौटने के दौरान अंग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया, उन्हें पुणे की नर्मदा जेल में भी रखा गया। 1942 केा गांधी जी ने विशाल भूमिका के साथ ”भारत छोड़ो आंदोलन” को प्रारंभ किया गांधी जी ने इस समय करो या मरो का क्रांतिकारी नारे को भी प्रचारित किया गांधी जी को गिरफतार कर उन्हें आगा खान पैलेस में बंद कर दिया गया। गांधी जी के द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए लगातार छेड़े गये आंदोलनों से अंग्रेजो को समझ में आ गया कि अब भारत पर शासन करना सरल नही है पूरा देश गांधी जी के साथ आंदोलन में शामिल हो गया परिणाम स्वरूप 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों को भारत छोडऩा पड़ा।
देश की आजादी को कुछ माह ही हुए थे देश का पहला आंतकवादी नाथूराम गोंडसे ने पूज्य बापू महात्मा गांधी को गोली मारकर हत्या कर दी, महात्मा गांधी जी का देश के लिए किये गये योगदानों को शब्दो में बयान नही किया जा सकता। 2 अक्टूबर को ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म हुआ शास्त्री जी 1920 में आजादी की लड़ाई में कूद पड़े और भारत सेवक संघ की सेवा में जुड़ गये स्वतंत्रता के कई आंदोलनों में हिस्सा लिया जिसके फलस्वरूप कई बार जेल जाना पड़ा, शास्त्री जी गांधीवादी नेता थे, जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन देश और गरीबो की सेवा में लगा दिया, ”जय-जवान, जय-किसान” का नारा दिया शास्त्री जी के देश के लिए दिये गये योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में दिनांक 2 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे पूज्य बापू को श्रद्धांजली दी जायेंगी तत्पश्चात गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने समस्त कांग्रेस जनों से उपस्थिती की अपील की है।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.