छपारा यशो:- खुर्सीपार छपारा निवासी कुमारी नीतू उइके को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से भूगोल संकाय में पीएचडी पूर्ण करने पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने *डॉक्टर ऑफ फिलासपी* के 35 वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि कुमारी नीतू उइके ग्राम खुर्सीपार छपारा निवासी स्व. रामचंद्र उइके की सुपुत्री एवं वन विभाग छपारा में वनरक्षक संजय कुमार उइके की बहन है जो कि विगत 8 वर्ष से भूगोल संकाय से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अध्यन कर रही थी। जो कि 2016 से भूगोल संकाय में पीएचडी कर रही थी जो 2023 में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुई। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों सहित अपने गुरुजनों को दिया। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



