धनौरा यशो:- 08 अक्टूबर रविवार को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के मंडल धनोरा में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने प्रवास किया इस दौरान श्री पाल ने धनोरा में लंबे समय से की जारी सड़क निर्माण की मांग को पूरा कर दिया और 08 किलोमीटर नवनिर्मित सड़क लोकार्पित कर जनता को समर्पित की । सर्वप्रथम लोकार्पण का कार्यक्रम भारत माता की छाया चित्र एंव विद्या की देवी माता सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन के साथ प्रारंभ किया गया इसके पश्चात श्री पाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में आसानी होगी नवनिर्मित इस सड़क की लंबाई 0.8 किलोमीटर हैं इसकी लागत 80 लाख रुपये हैं। इसके पश्चात धनोरा में विधायक निधि से निर्मित बालीबाल ग्राउंड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस खेल ग्राउंड की निर्माण लागत 2 लाख रुपये है। इस ग्राउंड के निर्माण के पश्चात बच्चों को खेल हेतु अच्छी सुविधा प्राप्त हो रहीं हैं। ग्राम धनोरा में मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग के आदिवासी अंग्रेजी माध्यम बालक छात्रावास बालक आश्रम के नवीन भवन निर्माण एवं नव विद्युतीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया । इस कार्य की निर्माण लागत 224.84 लाख रुपये हैं। इस कार्यक्रम में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष सुजीत मिश्रा,मुकेश बघेल,दुलीचंद जैन, सुरेंद्र जैन, रामराजन बघेल, उत्तम बघेल,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साहिद खान, के के अग्रवाल,नवल किशोर श्रीवास्तव, अतुल जैन, दिनेश कुरेती, संतोष गुमास्ता, बालमुकुंद बघेल,यदुनाथ गुमास्ता,लक्की राय,कन्हैया साहू,जनपद सदस्य ममलेश पटेल, जनपद सदस्य ममलेश पटेल,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनय राय, हमीद खान,राजा पटेल, भीम पटेल,नीलेश जैन, संत कुमार राय,याकूब खान(कल्लन भाई),राधे यादव,भीम गुर्जर, मनोज बकोड़े,रिसभ जैन, नेमी बंजारा, शांति बाई राजनेगी, दीपक साहू,रवींद्र तिवारी, संतोष साहू किमची, राजेश बकोड़े, लक्की बघेल, आशीष जैन, मल्लू यादव,कृष्ण कुमार यादव,आमीन भाई,वाहिद भाई, प्रहलाद राय, रामगोपाल राय,मतीन खान, विजय बरकड़े,गुलाब कुमरे मीडिया जगत से रामकुमार रजक,पवन अहिरवार एंव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति रहीं।





