WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दिनेश राय मुनमुन को प्रत्याशी घोषित, भाजपा कार्यालय जश्र का माहौल

सिवनी विधानसभा से भाजपा ने दिनेश राय मुनमुन को प्रत्याशी घोषित किया,
भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत अभिनंदन, और रहा जश्र का माहौल

 

दिनेश राय मुनमुन को प्रत्याशी घोषित, भाजपा कार्यालय जश्र का माहौल - Seoni News
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश भाजपा ने चुनाव तारीखों के एलान के कुछ घंटों बाद ही अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में भाजपा ने सिवनी जिला मुख्यालय की विधानसभा से दिनेश राय मुनमुन को अधिकृत प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया है ।
दिनेश राय मुनमुन के प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की गरिमामय उपस्थिती में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारियों ने घोषित भाजपा प्रत्याशी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम जनता के बीच विकास और राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के संकल्प के नाम पर जनता से आर्शीवाद प्राप्त करेंगे । दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा के केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के ऐतिहासिक कार्य किये है और हर वर्ग के उत्थान के लिये कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जो काम किया है उसकी कांग्रेस से अपेक्षा नहीं की जा सकती कांग्रेस ने जनता को लूटने का काम किया है कांग्रेस ने केवल झूठ और भ्रम की राजनीति की कांग्रेस ने विकास और जनकल्याण के कार्य नहीं किये 18 माह की कांग्रेस सरकार ने जो किया उसे दर्द को जनता भूल नहीं सकती है ।

 

दिनेश राय मुनमुन को प्रत्याशी घोषित, भाजपा कार्यालय जश्र का माहौल - Seoni News
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सिवनी विधानसभा से दिनेश राय मुनमुन चौथी बार चुनाव मैदान में है । पहला चुनाव उन्होंने 2008 में लड़ा था अचानक विधानसभा चुनाव लडऩे का उनका यह फैसला था और वे निर्दलीय चुनाव लड़े 2008 के चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा की श्रीमती नीता पटेरिया से हुआ और कांग्रेस से प्रसन्नचंद मालू रहे उस चुनाव में उन्हें सम्मान जनक मत प्राप्त हुये और वे दूसरे नंबर पर रहे । दूसरी बार 2013 के चुनाव में दिनेश राय मुनमुन पुन: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रहे और उन्होंने भाजपा के तत्कालीन उम्मीदवार नरेश दिवाकर को 22 हजार से अधिक मतों से पराजित कर अपनी शानदार जीत दर्ज की । 2008 एवं 2013 के चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही । 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले ही दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा का दामन थाम लिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहुत नजदीक रहे । दिनेश राय मुनमुन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनेक सौगाते जिले को दिलाने का बड़ा काम किया और मेडीकल कालेज का भूमिपूजन भी 2018 के विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पूर्व हुआ जिसके बजट में भी प्रावधान किया गया और लगभग 350 करोड़ रूपये से मेडीकल कालेज का निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ परंतु 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार नहीं बनी और मेडीकल कालेज के निर्माण का कार्य अवरूद्ध हो गया परंतु डेढ वर्ष के बाद ही कांग्रेस की सरकार गिर गयी और पुन: भाजपा की सरकार बनी और मेडीकल कालेज का काम तेज गति से प्रारंभ हुआ । मेडीकल कालेज का भवन बनकर पूरी तरह लगभग तैयार हो गया है और आशा की जा सकती है कि आगामी समय में मेडीकल कालेज प्रारंभ हो जायेगा ।
तीसरी बार दिनेश राय मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में 2018 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन सिंह चंदेल को पराजित किया । अब उनका यह सिवनी विधानसभा से चौथा चुनाव होगा कांग्रेस से उनके मुकाबले में कौन होगा यह कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा ।

दिनेश राय मुनमुन को प्रत्याशी घोषित, भाजपा कार्यालय जश्र का माहौल - Seoni News
प्रत्याशी बनाये जाने बाद भाजपा कार्यालय में दिनेश राय मुनमुन का अभिनंदन किया गया गया । इस अवसर पर दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी विधानसभा से भाजपा द्वारा पुन: प्रत्याशी बनाये जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि सिवनी विधानसभा में कांग्रेस केवल सपना देख सकती है जीत तो भाजपा की सुनिश्चित है हम विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में जनता से आशीर्वाद मांगते है और कांग्रेस केवल झूठ को प्रचारित करती है जिस पर जनता को कोई विश्वास नहीं होता कांग्रेस अपना विश्वास खो चुकी है । उसने अपने 18 माह के शासन में क्या किया यह जनता ने देखा है और हमने जनता से दिल के संबंध बनाये है उनके विकास और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार भाजपा ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ पहुँचाय है । श्री राय ने कहा कि हम विधानसभा में और पूरे प्रदेश में भारी बहुमत के साथ जीत रहे है । हमारे पास कार्यकत्र्ताओं की बड़ी ताकत और जनता का विश्वास है ।

दिनेश राय मुनमुन को प्रत्याशी घोषित, भाजपा कार्यालय जश्र का माहौल - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!