क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

सड़कों को बनाया अहाता, देर रात तक छलक रहे जाम

सिवनी यशो:- सरकार ने शराब दुकानों के अहाते बंद किए तो नशेडिय़ों ने सड़कों, खाली मैदानों और श्मशानों पर कब्जा जमा लिया है। यहां सूरज के अस्त होने के बाद से देर रात तक शराबियों का जमघट रहता है और खुलेआम शराब पी जा रही है। आबकारी अमला सिर्फ शराब दुकान पर कार्रवाई कर सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्ती का जिम्मा पुलिस का है। कई जगह पुलिस की गश्त भी होती है इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस अव्यवस्था से आमजन परेशान हैं। महिलाओं को खासी दिक्कत हो रही है।
इन स्थानों पर शाम होते ही शराबखोरी शुरू हो जाती है। शहर की अनेक सड़के ऐसी है जहाँ आमजनों का आना जाना कम रहता है ऐसी सूनी पड़ी सड़को पर शराबियों और अन्य प्रकार के नशेडिय़ों ने अपना कब्जा जमा रखा है और इन नशेडिय़ों द्वारा जहाँ तहाँ शराब की खाली बोतले फोड़ कर फेक दी जाती है साथ ही गंदगी भी बहुत करते है ।
एस पी बंगला से होकर जाने वाली जिला पंचायत वाली सड़क, उद्योग कार्यलय के पास से डालडा फैक्ट्री वाली सड़क, यही से जिला पंचायत की ओर जाने वाली सड़क, मोक्षधाम के लिये जाने वाली कंटगी रोड, आदि पर शराबियों का जमघट लगा रहता है । इसके साथ ही नगर के वायपास सड़क, कालोनियों के खाली प्लाट और खाली सड़के शराबियों के लिये बहुत सुरक्षित स्थान बने हुये है । छिंदवाड़ा रोड की हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की अनेक आंतरिक सड़के और मुख्य सड़क पर शराबी और अन्य प्रकार के नशेड़़ी देर रात तक नशाखोरी करते रहते है । इस कालोनी के लोग इन के आतंक से आतंकित है बीच सड़क पर शराब की बोतले फोड़ते है जिससे अनेक व्यक्ति दुर्घटनागस्त भी हो रहे है । इस प्रकार के सार्वजनिक आम रास्तो पर शराबियों द्वारा आपसी गाली गलौच और नशे की हालत में आपस में इनके बीच झगड़े भी होते है जो किसी दिन बड़ी अनहोनी का कारण बन सकते है ।
इसी प्रकार शहर की बन रही अन्य कालोनियों के आसपास शराबियों ने अपने अड्डे बना लिये है इन स्थानों पर यदि रोशनी की व्यवस्था नहीं होती तो यह शराबी रोशनी के लिये भी इमरजेंसी लाइट के साथ पहुँचते है । शराबखोरी के साथ ही कुछ स्थानों पर जुँआ भी खेला जाता है ।
नशेडिय़ों से आम आदमी उलझना नहीं चाहता और इसी का फायदा उठाकर शराबी अपनी मनमानी करते है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button