WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अनिल राजभर का कांहीवाड़ा नगर में हुआ आगमन

कांहीवाड़ा यशो:- मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए केवलारी विधान सभा के दौरे में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर साथ में भारतीय जनता पार्टी सिवनी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे का कांहीवाड़ा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोरी लाल अवधिया के निवास पर आगमन हुआ जहा श्री अवधिया द्वारा मंत्री एवं जिला अध्यक्ष का तिलक लगाकर शाल श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया । वरिष्ठ नेता परमानंद अवधिया वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष बांदेबार और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष कपिल अवधिया राजा अवधिया द्वारा भी तिलक श्रीफल भेंट कर मंत्री का स्वागत किया गया । श्री अवधिया के निवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए । लखन प्रजापति , डॉक्टर राजेंद्र चक्रवर्ती , सुरेश साहू, बलराम साहू , सुरेश मानेश्वर , इंद्रकुमार जघेला मंडल महामंत्री ( जनपद सदस्य ) मनीष अवधिया मंडल अध्यक्ष युवर्मोर्चा , अंकित साहू महामंत्री युवामोर्चा, रोहित बुंदेला , सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!