WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

एल्यूमिनी एसोसियेशन के अध्यक्ष बने लवलीन सिंह

सिवनी यशो:- शासकीय महाविद्यालय बरघाट में पूर्व छात्रों के एल्यूमिनी एसोसियेशन का गठन किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सीबी झारिया ने बताया कि पूर्व छात्र व्यवसाई लवलीन सिंह को एल्यूमिनी एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुशवाहा को सचिव, त्रिवेश मेश्राम को कोषाध्यक्ष चुना गया है, वहीं राजेन्द्र जायसवाल, संजय सूर्यवंशी, बलराम नागोत्रा तथा विजय चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। प्राचार्य प्रो. झारिया ने बताया कि आगामी समय में महाविद्यालय का नेक द्वारा मूल्यांकन किया जाना है। इस मूल्याकन में भी एल्यूमिनी एसोसियेशन गठन एवं विभिन्न गतिविधियों को प्रधानता दी जाती है। इस एसोसियेशन का मुख्य कार्य पूर्व छात्रों के सहयोग से वित्तीय संसाधन जुटाना तथा उन संसाधनों का उपयोग महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में होगा। इसके अलावा समाजहित में अन्य जनकल्याणकारी कार्य जैस पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सुधार, नशामुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान,रोजगार मेला तथा महाविद्यालय प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करना सम्मलित है। इस एसोसियेशन में तीन श्रेणी के सदस्य होंगे संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य तथा साधारण सदस्य सम्मलित है। इसके लिए महाविद्यालय में सदस्यता पंजी का संधारण होगा। इसमें साधारण सभा तथा प्रबंधकरणीय सभा के गठन का भी प्रावधान है। एसोसियेशन के अध्यक्ष लवलीन सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में पूर्व छात्रों से एसोसिएशन से जुडऩे हेतु कहा है तथा महाविद्यालय के विकास में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करेंगे, ऐसा विश्वास जताया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!