WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सिलेबस के बाहर से आये प्रश्न से छात्र छात्राएँ परेशान

सिवनी यशो:- एस एस सी शिक्षा महाविद्यालय सिवनी के बी एस.सी. बी.एड दूसरे सेमेस्टर में कैमेस्ट्री का पेपर निर्धारित सिलेबस के बाहर से आने के कारण छात्र /छात्राएं परेशान है और वे इधर उधर भटकते हुए शा. स्नात. अग्रणी महाविद्यालय सिवनी के प्राध्यापकों में मिले तो उन्होंने कोई सांत्वना दिए बिना दो टूक जबाव दे दिया कि हम क्या करे, यूनीवर्सिटी ने जो पेपर दिया है उसमें हम कुछ नहीं कर सकते । छात्र /छात्राएं एवं अभिभावक परेशान है महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. आर के चतुर्वेदी से संपर्क करने से डॉ चतुर्वेदी ने विश्वविद्यालय को जानकारी भेजने के लिये कहा है । छात्र/छात्राओं को संतोषजनक उत्तर नही मिलने के कारण छात्र/छात्राएं परेशान है और उन्होंने मन बना लिया है कि यदि कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो वे पेपर के समाप्त होने के पश्चात समस्त छात्र/छात्राएं कुलपति महोदय से संपर्क करेंगे। यदि कोई विकल्प नहीं रहता है तो छात्र/छात्राओं के पास हाईकोर्ट जाने विकल्प है। ज्ञात हो कि राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिन्दवाड़ा में जो परीक्षा जून 2023 में होना था वह अक्टूबर 2023 में हो रही है। विश्वविद्यालय पहले से ही विवादों के घेरे में रहा है उसके बाद छात्र/छात्राओं की परीक्षा के साथ-साथ उनके भविष्य का भी खिलवाड़ नजर आ रहा है। छात्रों ने उच्च अधिकारियों से इस हेतु सहयोग की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!