छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कोरोना मे दिवंगत हुए अज्ञात लोगों का श्राद्धपक्ष मे किया तर्पण

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कोरोना मे दिवंगत हुए अज्ञात लोगों का श्राद्धपक्ष मे किया तर्पण - Seoni News
सिवनी यशो:- शनिवार 14 अक्टूबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने लखनवाड़ा घाट पर कोरोना मे दिवंगत हुए लोगों का श्राद्ध पक्ष मे तर्पण किया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन शनिवार को प्रात: 07:00 बजे मां बैनगंगा के लखनवाड़ा घाट पहुंचे। जहां पर आपने सनातन धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुरूप आज पितृमोक्ष अमावस्या पर कोरोना मे दिवंगत हुए अज्ञात लोगों का श्राद्धपक्ष पर विद्वान पंडित उपेन्द्र तिवारी के मुखारविंद से प्रवाहित वैदिक मंत्रोच्चार से विधि विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित किये जाने उपरांत तर्पण कर नमन् किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कोरोना मे दिवंगत हुए अज्ञात लोगों का श्राद्धपक्ष मे किया तर्पण - Seoni News

इस दौरान ब्रम्हचारी बटुक ब्राम्हणों द्वारा गीता पाठ किया गया। इसके उपरांत दिनेश राय मुनमुन ने सभी विद्वानों का अंगवस्त्र से सम्मान किया। ज्ञात होवे कि गत वर्ष विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा कोरोना काल मे दिवंगत हुए अज्ञात लोगों की मोक्ष धाम से अस्थियों का संचय कर मां बैनगंगा के लखनवाड़ा घाट पर विधि विधान से विसर्जन किया गया था। साथ ही दिवंगतों की आत्म शांति के लिए दशगात्र पूजन व त्रियोदशी संस्कार भी कराया जाकर ब्राम्हणों को दान किया गया था। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, अटल सिंह बघेल, कमल अग्रवाल, सुरेन्द्र शेरु माल्या, देवेन्द्र बघेल उपसरपंच लखनवाड़ा संकेत विक्की शिवहरे, घनश्याम बघेल सहित आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button