सिवनी यशो:- आज रविवार 15 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के सिवनी विधानसभा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 27 ग्रामों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम नगझर स्थित साईं मंदिर मे मंदिर में दर्शन व पूजन के उपरांत जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए प्रात: 10:00 बजे ग्राम बिहीरिया (जमुनिया)पहुंचेंगे। इसके पश्चात श्री राय 10:20 बजे सिहोरा-घाटपिपरिया, 10:40 बजे बलारपुर, 11:00 बजे भाटीवाडा, 11:20 बजे खापा, 11:40 बजे महलोन-जोगीवाडा, 12:00 बजे बजरवाडा, 12:20 बजे कलारबांकी, 12:40 बजे थांवरी, 01:00 बजे लुंगसा, 01:20 बजे पौण्डी, 01:40 बजे बीसावाडी, 02:00 बजे कुकलाह, 02:40 बजे अलोनिया, 03:00 बजे गोरखकलां, 03:20 बजे परासिया-झिलमिली, 03:40 बजे खिरखिरी, 04:00 बजे गोरखपुर खुर्द, 04:20 बजे नारायणगंज, 04:40 बजे बांकी, 05:00 बजे जुरतरा, 05:20 बजे जुझारपुर, 05:40 बजे दुकली, 06:00 बजे बंडोल, 06:20 बजे राहीवाडा 06:40 बजे थावरी, 07:00 बजे ग्राम खामखरेली पहुंचेंगे तथा जनसंपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान श्री राय के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।





