खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आँन लाईन सट्टा और सट्टे में हारी हुई राशि पर ब्याज का मकडज़ाल तथा जिले में बढ़ रहे अपराध

सिवनी यशो:- जिले में क्रिकेट के सट्टा का मकडज़ाल तेजी से फैल रहा है और इसके चंगुल में फंसकर जहाँ युवा पीढ़ी बुरी तरह बर्बाद हो रही है वहीं अनेक परिवार आर्थिक रूप से बुरी तरह टूट गये है अनेक नामी अमीर और व्यापारी सट्टा जुँआ ं के जाल में फंस कर सड़क पर आ गये है । क्रिकेट का सट्टा तेजी से प्रचलन में है युवा इसके आकर्षण में पड़कर इतनी बुरी तरह फंस रहे है कि इसके जाल सेे सब कुछ बर्बाद करने के बाद ही उबर पाते है । पिछले कुछ वर्षो में अनेक युवाओं ने इस व्यापार के कारोबारियों के जाल में फंसकर आत्मा हत्या जैसा अप्रिय निर्णय है ।
सिवनी शहर के अंदर ही अनेक ऐसे परिवार है जिनके परिवार के युवाओं ने सट्टा कारोबारियों के जाल में फंस कर आत्म हत्या की है बताते है कि आँन लाईन क्रिकेट के सट्टे का कारोबार करने वाले माफिया इतनी गुंडागर्दी और शातिर तरीके व्यापार कर रहे है कि कानून भी इनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है । शहर के ही अनेक परिवार सट्टा कारोबारियों के दंश को झेल रहे है ।
इन सट्टा कारोबारियों के व्यापार में उधारी का काम भी बड़े पैमाने पर किया जाता है और जानकारी तो यह है कि आँन लाईन सट्टे के कारोबारी करोड़ो रूपये का व्यापार पूरी तरह उधारी में ही करते है । जानकार बताते है कि क्रिकेट मैचों पर सट्टे के दाँव उधारी में लगते है परंतु 12 घंटे में राशि नहीं मिलने पर उस राशि पर ऊंची दर ब्याज का मीटर प्रारंभ हो जाता है जो इतनी तेजी से चलता है कि बड़े व्यापारी और खानदानी अमीर भी उस ब्याज की राशि देने में कांप जाते है और इस राशि की वसूली इतनी गुंडागर्दी से की जाती है कि या तो संबंधित सब कुछ बेचकर राशि अदा करता है या फिर आत्मा हत्या करने के सिवाय उसके पास कोई रास्ता नहीं होता । इस व्यापार में जो कारोबारी जुड़े हुये है उन्हें राजनैतिक चोले भी ओढ रखा है और उनकी पहुँच भी लंबी है उनसे सामान्य आदमी उलझने की हिम्मत भी नहीं करता ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button