छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मातृशक्ति सशक्तिकरण के लिये भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किये – दिनेश राय

ग्रामीणों द्वारा गांव-गांव मे किया जा रहा है दिनेश राय मुनमुन का भव्य स्वागत

मातृशक्ति सशक्तिकरण के लिये भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किये - दिनेश राय - Seoni News

सिवनी यशो:- नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता की सरकार सेवा कर रही है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मातृशक्ति को सबल और सक्षम बनाने के लिये अपने शुरूवाती कार्यकाल से चिंता की है। उक्ताशय की बात भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन द्वारा ग्रामीण अंचल जनसंपर्क के दौरान कही गयी।भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्री राय ने जूनापानी हनुमान मंदिर मे दर्शन व पूजन कर प्रारंभ कर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कन्या के जन्म पर उन्हें लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ सुनिश्चित किया, पढऩे वाली बच्चियों को नि:शुल्क साईकिल प्रदाय योजना, उच्च शिक्षा के लिये अनेक तरह की स्कालर और सुविधाएँ देने वाली योजना, विवाह के लिये कन्यादान जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएँ बनाकर उन्हें सम्मान और सुविधाएँ प्रदान की है।

प्रदेश की भाजपा सरकार इन योजनाओं के साथ ही लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1250 रूपये प्रदेश की मातृशक्ति को प्रदान कर रही है और यह राशि आगे बढ़कर 3000 हजार रूपये प्रतिमाह करना प्रस्तावित है। मातृशक्ति को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने वाली जितनी बेहतर योजनाएँ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार बनाई है वह दुनिया में कहीं नहीं है और इन बहनों का भाजपा की सरकार को भरपूर स्नेह और आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने आज दिन सोमवार, दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्रांतर्गत सघन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए प्रात: 10:00 बजे ग्राम पांडीवाडा पहुंचे। इसके पश्चात गंगाढाना, भटमतरा, दानीमेटा, बकौडा सिवनी, बरसला, नंदौरा, बखारी, गुढ़ी, चारगांव, जरौंदा, समनापुर, रामगढ़, केवलारी, बंदरिया, लकवाह, दरबई, तुलफरैय्यत, खैरनरा, पीपरढाना, बीजादेवरी, माहुलपानी, बबैया, गोरखपुर, ढुटई, सुकरी, ग्राम घुंघसा पहुंचें तथा ग्रामीणों बंधुओं से मिलकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ग्रामीण बंधुओं ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के ग्राम-ग्राम पहुंचने पर ढोल-बाजे, फ़ूल मालाओं एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button