छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक कल

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी सिवनी विधानसभा क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार दिनाँक 18 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की अध्यक्ष एवं सिवनी विधानसभा से घोषित प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन की गरिमामय उपस्थिती में आयोजित की गयी है ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक आयोजित की गयी है । संपन्न होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जिले की चारो विधानसभाओं में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिये कार्यकत्र्ताओं ने लंबे समय से तैयारियाँ की है अब उन तैयारियों के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने का समय आ गया है । बुधवार को आयोजित बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गये निर्देश और निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन से संबंधित चर्चा इस बैठक की विषय वस्तु रहेगी । जिला भाजपा ने इस बैठक में समस्त पदाधिकारियों एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ समस्त कार्यकत्र्ताओं से उपस्थिती का आग्रह किया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button