WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की सीखो सिखाओ और कमाओ योजना, मील का पत्थर – दिनेश राय

कांग्रेस धोखा और भाजपा मौका देती है,
कांग्रेस ने युवाओं को छला, भाजपा ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने सशक्त युवा नीति दी
चमारी एवं बीजादेवरी मंडल में युवा मोर्चा का नव मतदाता सम्मेलन संपन्न

सिवनी यशो:- केन्द्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज भाजपा सरकारों ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिये अनेक योजनाएँ बनाकर युवाओं की बेहतरी के लिये नई युवा नीति तैयार की है । जिसमें युवाओं के सपनों को पंखा प्रदान किये। प्रदेश की भाजपा सरकार की यह युवा नीति मील का पत्थर साबित होगी। कांग्रेस युवाओं के साथ छलावा करती है। उक्ताशय के उदगार भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा नव मतदाता युवा सम्मेलन मे कही गयी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चमारी एवं बीजादेवरी द्वारा सिवनी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री युवराज सिंह राहंगडाले जी की अध्यक्षता एवं अंकित ठाकुर जी जिला महामंत्री, चक्रेश ठाकुर जी जिला महामंत्री, अमित पांडे जी जिला मंत्री, राजीव उइके जी मंडल अध्यक्ष सुनील झारिया, शंकरलाल उट्टी, चमरा डहेरिया की गरिमामय उपस्थिति मे नव मतदाता युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।


इस दौरान दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने वायदा किया था कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देगी परंतु कुछ नहीं दिया । जबकि भाजपा की सरकार ने सशक्त युवा नीति के माध्यम से युवाओं को उनके कौशल के आधार पर रोजगार से जोडऩे का काम किया है । भाजपा की सीखो सिखाओं और कमाओ योजना से युवा न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि देश और प्रदेश के विकास को दुनिया में उत्कृष्टता प्रदान करेंगे ।श्री राय ने कहा कि यह शक्ति का पर्व है युवा शक्ति का संचाय करें इसके लिये आवश्यक नहीं है कि कसरत ही की जाये। आज समाज की बेहतरी के लिये शक्ति के संचय की आवश्यकता है और वह मतदाता के माध्यम से होना है इसके लिये युवा वर्ग समाज के बीच जाये और जनता को बताये कि 2003 के पहले का मध्यप्रदेश कैसा था और उस दुर्दशा के लिये कांग्रेस जिम्मेदार थी। कांग्रेस पार्टी के सिवनी से प्रत्याशी के संबंध में बताये कि वह युवा वर्ग को किस रास्ते पर ले जाता है । कांग्रेस युवाओं को किस प्रकार से छलती है इसकी समझ पूरे समाज को प्रदान करें। आज समाज में जागृति के माध्यम से भाजपा की सरकार बनाने के लिये जुटना ही सच्ची शक्ति की उपासना है। दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिये सीखो सिखाओ और कमाओ योजना के तहत प्रशिक्षण का प्रावधान किया है और प्रशिक्षण अवधि में 8000 हजार से 10000 हजार रूपये प्रतिमाह राशि देने का प्रावधान किया है। इसके साथ ही युवा के भविष्य को सवांरने के लिये शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराये है । युवाओं को तरक्की के लिये हर तरह से सुविधाएँ प्रदान की जा रहा है। व्यापार, उद्योग के लिये उन्हें धन की सरलता पूर्वक उपलब्धता के साथ उसमें सरकारी छूट, ब्याज की माफी, बिजली, जमीन सहित अन्य जो भी आवश्यक है वे सुविधाएं प्रदान की जा रही है। वहीं कांग्रेस युवाओं से छलावा करती है। इसके साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले ने कहा कि विधानसभा के युवा भाजपा सरकार की नीतियों और दिनेश राय मुनमुन द्वारा हर परिस्थितियों मे समाज के सभी वर्गों के सुख दुख में सहभागी भूमिका निभाने से हमेशा प्रभावित रहा है और युवा केन्द्र में मोदी जी के सशक्त नेतृत्व से अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है इसीलिए पूरे मन से भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर प्रदेश मे पुन: भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भव्य स्वागत के साथ अनेक युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

आयोजित कार्यक्रम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चमारी मोनू साहू एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बीजादेवरी काजू सल्लाम द्वारा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व युवाओं के साथ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन सहित समस्त अतिथियों की भव्य आगवानी कर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान चमारी क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की रीति नीति एवं दिनेश राय मुनमुन की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर सत्येंद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर , कपसलाल, महेंद्र राय, अजय गहलोत, बसोडी लाल इनवाती जी, सीताराम कर्वेती, मोहनलाल बंजारा, दुर्गा साहू, महेश पटेल, राममनोहर राय , पप्पू डहेरिया, मोनू राठौर सहित बडी संख्या मे भाजयुमो मंडल पदाधिकारी, जेष्ठ-श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!