WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

शिवराज सरकार ने प्रदेश को चौपट कर दिया – कमलनाथ

कमलनाथ का शिवराज पर बड़ा हमला शिवराज ने प्रदेश को सिर्फ भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी दी

सिवनी यशो:- कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि शिवराज ने प्रदेश को सिर्फ भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी ही दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार को गिराने के लिये शिवराज सिंह चौहान ने विधायक खरीदे । युवाओं की चिंता नहीं की उन्होंने कहा कि मै सिवनी का विकास छिंदवाड़ा की तरह करूंगा । उन्होंने कहा कि पेंच नहर से सिवनी को पानी देने की उन्होंने योजना बनाई थी । श्री कमलनाथ कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पहली जनसभा को गोपालगंज में संबोधित कर रहे थे ।
ं उन्होंने कहा,मध्यप्रदेश की जनता 18 साल के कुशासन से त्रस्त है। शिवराज ने जनता को झूठी घोषणाओं के सिवाय कुछ नहीं दिया। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह ने पूरा प्रदेश चौपट प्रदेश बना दिया है। मैं जब नौजवानों की ओर देखता हूं तो मुझे नौजवानों की बहुत चिंता होती है। हम चाहते हैं कि हमारे कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए नौजवानों की आर्थिक मजबूती हो। सभी के बच्चे अच्छे स्कूल में जाएं और यह हमारी चुनौती भी है। चुनाव तो आते-जाते रहते हैं। संसद से लेकर ग्राम पंचायत तक के चुनाव आते हैं और सभी चुनाव के अपने मायने होते है ।
कमलनाथ जी ने कहा कांग्रेस की 15 महिनें की सरकार में बीच के ढाई महिने आचार संहिता के निकाल दे तो हमें लगभग साढ़े ग्यारह महिने काम करने के लिए मिले इस अवधि में प्रदेश के 27 लाख किसानो का, जिले के 65 हजार किसानो का गोपालगंज क्षेत्र के भी सैकड़ो किसानो का कर्ज माफ किया गया। सस्ती बिजली उपलब्ध करायी, गौशालाओं का निर्माण कराया, सामाजिक न्याय पेंशन दोगुनी की, एक एक वचन को पूरा करने का कार्य किया मैं इस प्रदेश की पहचान सौदे से नही करना चाहता था उन्होंने सौदा करके कांग्रेस सरकार गिरायी, चाहता तो मैं भी सौदे करके सरकार बचा सकता था। बाबा साहेब अम्बेडकर जी ने ऐसा संविधान दिया जिसमें सभी को समानता का अधिकार दिया गया है यदि बाबा साहेब का संविधान गलत हाथो में चला जाये तो देश का क्या होगा। उन्होंने लालमाटी क्षेत्र को सिंचाई के लिये पेंच नहर से पानी देने की बात कहीं ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 नंबर को जो चुनाव है वह केवल एक उम्मीदवार या केवल एक पार्टी का चुनाव नहीं है, वह पूरे मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने नौजवानों से कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या विश्व में कोई ऐसा देश है जहां पर इतनी जातियां हों, इतनी भाषाएं हो, इतने देवी देवता हो, या कोई ऐसा देश पूरे विश्व में है जहां पर इतने त्यौहार हों? हमारा भारत एक झंडे के नीचे खड़ा हुआ है, आपके गांव, आपके मोहल्ले, आपके शहर में सभी धर्म के सभी जातियों के लोग प्यार से रहते हैं और यह संभव हो पाया है हमारी संस्कृति की वजह से, भारत की संस्कृति जोडऩे की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि आज किस तरह से धर्म और जाति के बीच आपस में झगड़ा कराने का काम किया जा रहा है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें एक जीता जागता संविधान दिया, आप भारत के रक्षक हैं और भारत के संविधान के भी रक्षक हैं, भारत की संस्कृति के भी रक्षक हैं और यह बात आपको विशेष रूप से समझना है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह राज में मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की एक ऐसी व्यवस्था है, जहां पर आपके पास अगर 50 एकड़ जमीन भी है तो आप पैसे देकर गरीबी रेखा के नीचे अपना नाम लिखा सकते हैं। पैसे दो काम लो की पूरी एक व्यवस्था खड़ी कर रखी है। इन 18 सालों में शिवराज सिंह चौहान ने 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार और कमीशन की सरकार चलाई है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान भी यहां आएंगे, वे अभी तक 22000 घोषणाएं कर चुके हैं, अब तो उनकी घोषणा की मशीन और झूठ की मशीन डबल स्पीड से चलने लगी है। शिवराज सिंह चौहान झूठ में इतने माहिर हैं कि जहां नदी भी न हो, वहां पर भी पुल की घोषणा करके चले आते हैं और यही शिवराज सिंह चौहान का 18 साल का रिकॉर्ड है। शिवराज सिंह चौहान ने केवल भ्रष्टाचार दिया, महंगाई दी, बेरोजगारी दी और हमारी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरा चौपट करके रख दिया। कमलनाथ ने अपनी 2018 की सरकार को याद करते हुए कहा कि हमारी 15 महीने की सरकार बनी थी। जिसमें हमने प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया और सिवनी में 62,000 किसानों का कर्ज माफ किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सिवनी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी, बरघाट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुनसिंह काकोडिया के समर्थन में गोपालगंज में सभा लेने पहुँचे थे । इस अवसर पर काटंगी से कांग्रेस के प्रत्याशी बोधसिंह भगत भी पहुँचे थे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सुकतरा हेलीपेड में कमलनाथ जी की अगवानी की । इस जनसभा में जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!