छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया -दिनेश राय मुनमुन

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने अनेकों ग्रामों मे किया सघन जनसंपर्क

भाजपा ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया -दिनेश राय मुनमुन - Seoni News
भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने अनेकों ग्रामों मे किया सघन जनसंपर्क

सिवनी यशो:- मंगलवार, दिनांक 07/11/2023 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा मंडल करकोटी अंतर्गत अनेकों ग्रामों मे सघंन जनसंपर्क कर मतदाता बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा मंडल करकोटी अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदई से प्रात: 09:00 बजे जनसंपर्क अभियान आरंभ करते हुए वाडीवाडा, पिपरिया, केकडवानी, सुकवाह, कोकीवाडा, मैली, बाम्हनदेही, जनता नगर, डोरली छतरपुर, छिडिय़ा, पलारी, आमाझिरीया, डुंगरिया, चीचबंद, छिंदवर्री, पाथरफोडी, हेटीटोला, मिर्ची टोला, करकोटी, रिझाईटोला, मेहराखापा, सरेखाटोला, मुंडरई, रामाटोला, विजयपानी, उडेपानी, बंजारी, ईंदावाडी, चुरनाटोला, बरेलीपार, नगरवाडा, कंजई, गेहरुटोला, झीलपिपरिया, खमरिया, पद्दीकोना, घाटपिपरिया, डुंगरिया एवं ग्राम कंडीपार आदि ग्रामों मे पहुंचकर सघंन जनसंपर्क किया। तथा मतदाता बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां पर जगह-जगह घरों से निकल कर माताओं, बहनों ने तिलक किया गया। तथा युवाओं द्वारा फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत के साथ फिर इस बार भाजपा सरकार के नारे लगाए गए।

भाजपा ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया -दिनेश राय मुनमुन - Seoni News

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बना दिया है। प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ हो गया है। अजा, अजजा एवं पिछडा वर्ग का बजट भी 1 हजार करोड़ से 64 हजार करोड़ तक पहुंचा है। प्रति व्यक्ति आय 700 रूपए से बढ़कर 1 लाख 40 हजार रूपए हो गई है, जो सिर्फ भाजपा ही कर सकती थी। मध्यप्रदेश मे फिर से भाजपा की सरकार बनाए और राज्य को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के संकल्प को पूरा करें। दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि 18 वर्षो मे मध्यप्रदेश की पूरी तस्वीर बदल गई है। इस दौरान 5 लाख किलो.मीटर की सड़के बनी है और विकास के चौतरफा कार्य हुए है। पहले प्रदेश मे 64 लाख यात्री आते थे और अब 9 करोड़ यात्री आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के सुशासन और जनसेवा के मंत्र पर कार्य करते हुए भाजपा जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी वही करती है।उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है और इसी बात को ध्यान मे रखते हुए हर परिवार के लिए केन्द्र एवं राज्य की योजनाएं बनी है। राष्ट्रहित मे भाजपा की पुन: सरकार बनना जरूरी है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button