सिवनी यशो:- आज बुधवार 15 नवंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन नगर मे अभिनेता रवि किशन एवं सुनील लहरी के साथ रोड शो कर जन आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। बुधवार दोपहर 01:00 बजे भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन बाहुबली लान विधानसभा चुनाव कार्यालय से फिल्म अभिनेता एवं गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन एवं प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण मे भगवान राम के अनुज भ्राता श्री लक्ष्मण जी का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के साथ रोड शो करते हुए नगर के कचहरी चौक, बड़ा मिशन स्कूल, गणेश चौक, छोटा मिशन स्कूल, जैन मंदिर, शुक्रवारी, नेहरू रोड, गिरजा कुंड, नगर पालिका चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बस स्टैण्ड, मालू पेट्रोल पंप, पोस्ट आफिस, जनपद, कचहरी चौक होते हुए पुन: बाहुबली लान पहुंचेगे। रोड शो के दौरान दिनेश राय मुनमुन आमजन से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सभी से उपस्थिति का आग्रह है।





