छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज विशाल भंडारा

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय के नागपुर रोड़ स्थित ग्राम सीलादेही के पहाडिय़ो पर विराजमान वैष्णोदेवी धाम में धरतेरस के दिन मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को मां अन्नपूर्णा महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा की सुबह 11 बजे हवन, पूजन प्रकांड पडितों की उपस्थिति में होगा, इसके उपरांत भक्तजनों एवं वैष्णो देवीधाम सेवा समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये छप्पन भोगों का अर्पण मां अन्नपूर्णा को किया जायेगा। दोपहर 1.30 बजे से दाल-बाफले का प्रसादी वितरण भंडारे के रूप में सभी भक्तजनों के लिए रखा गया है। दोपहर 2 बजे से अशोक अकेला एवं उनके साथियों द्वारा भजन-कीर्तन व धार्मिक गीतों की प्रस्तुती दी जायेगी।

अर्पित कर सकते है छप्पन भोग

वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा बताया गया कि भक्तजन छप्पन भोग चढ़ावे में सहयोग करते समय घर में निर्मित किये गये पकवान मिठाई, नमकीन व अन्य खाद्य सामग्री व फलों का चढ़ावा अर्पित कर सकते है। इसके अलावा आयोजन स्थल पर लगायी गई मां अन्नपूर्णा की हांडी में भी रसोई बनाने में काम आने वाली दाल या चावल की एक मुठ्ठी या अपनी श्रद्धा अनुसार मात्रा अर्पित कर धर्मलाभ कमा सकते है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button