Fri, 23 Oct 2026 | 10:36:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त

समय से पहले पोस्टल बैलेट की पेटी खुली, राजनैतिक क्षेत्र में भूचाल,

समय से पहले पोस्टल बैलेट की पेटी खुली, राजनैतिक क्षेत्र में भूचाल,
शेयर करें:

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

सिवनी यशो :- बालाघाट जिले की विधानसभाओं के स्ट्रांग रूप में रखे पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है । हालांकि स्पष्टीकरण के बाद कांग्रेस की ओर से ही यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें गलतफैमी हो गयी थी । पोस्टल बैलेट से छेड़छाड की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने शिकायत भी की और एक्स एकाऊंट पर अपनी प्रतिक्रियाएँ भी । वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने इस घटना की जानकारी बुलावाई है । कांग्रेस की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने नोडल अधिकारी लालबर्रा के तहसीलदार हिम्मत सिंह को निलंबित कर दिया है तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर बालाघाट डां. गिरीश मिश्रा को जाँच के आदेश दिये है । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ। इसकी मतगणना 3 दिसंबर को होगी। कांग्रेस ने बालाघाट जिले के कलेक्टर पर मतगणना से पहले पोस्टल वोट की पेटी खोलने का आरोप लगाया है। इसका एक वीडियो भी जारी कर पोस्टल वोट में हेराफेरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत कर बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा समेत अन्य कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन को इस संबंध में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस की तरफ से कहा कि कलेक्टर ने ट्रेजरी रूम खुलवाकर पोस्टल वोट अनाधिकृत रूप से निकलवाकर कर्मचारियों को सौंप दिए गए। इसका वीडियो जारी कर कहा कि कर्मचारियों द्वारा पोस्टल वोट में मनचाही छेड़छाड़ कर कार्यवाही की जा रही है। शिकायत में कांग्रेस ने कहा कि कर्मचारियों के उक्त पोस्टल वोट सौंपने से संदेहास्पद स्थिति निर्मित हुई है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह और उपाध्यक्ष एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और उस उक्त कार्य में शामिल कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से सफाई देते हुये अनुविभागीय अधिकारी गोपाल सोनी ने कहा है कि बालाघाट जिले की बालाघाट विधानसभा के 1308, बैहर विधानसभा के 429, परसवाड़ा में 452, विधानसभा वारासिवनी में 391 और कटंगी विधानसभा के लिये 126 बैलेट पेपर डाले गये है जो स्ट्रांग रूप में रखे हुये थे उन्हें विधानसभावार जमाया गया है किसी भी पोस्टल बैलेट पर कोई छेड़छाड़ नहीं की गयी है । इस संबंध में जनसंपर्क संचालनालय ने भी सफाई दी है । https://twitter.com/JansamparkMP/status/1729182641889714281

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें