छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर में गुरूनानक जयंती मनायी गयी

सिवनी यशो:- सिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उ.मा. विद्यालय सिवनी में सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर में गुरूनानक जयंती मनायी गयी - Seoni News
आयोजन में सिख गुरूद्वारा के प्रधान गं्रथी ज्ञानी श्री चरन सिंह जी खालसा के मुख्य आतिथ्य एवं गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के सचिव मनिंदर सिंह भाटिया की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में सेवादार मानसिंह उदासी, श्रीमती रंजीत कौर भाटिया, सुश्री मन्नत कौर भाटिया भी उपस्थित रहे। विद्याभारती छिंदवाडा विभाग के विभाग समन्वयक चुन्नीलाल बोपचे भी मंचासीन रहे। समस्त अतिथियों का स्वागत प्राचार्य ओमप्रकाश यादव जी ने किया। मंचासीन श्रीमती रंजीता कौर भाटिया का स्वागत श्रीमति वीणा पाण्डे दीदी ने किया। आयोजन की शुरूआत गुरू वंदना से हुई। इसके उपरांत भैया/बहिनों ने अनेक सुंदर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए अपने संबोधन में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरण सिंह जी ने गुरूनानक देव जी के जीवन के अनेक मार्मिक प्रसंगो पर प्रकाश डाला।

सरस्वती शिशु मंदिर में गुरूनानक जयंती मनायी गयी - Seoni News
समस्त अतिथियों का परिचय वरिष्ठ व्याख्याता प्रकाश गुप्ता जी ने कराया। जबकि कार्याक्रम का संचालन सौ.कीर्ति ठाकुर दीदी ने किया। आयोजन में विद्यालय व्यस्थापक नितिन जी चौधरी सहित समस्त आचार्य परिवार एवं सिख समाज के अनेक नागरिको की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button