छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मतगणना प्रेक्षक प्रेक्षकों ने किया मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण

सिवनी यशो:- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 3 दिसम्बर को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारी श्री सरोज कुमार मिश्रा को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-114 बरघाट, श्री घनश्याम दास को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-115 सिवनी, श्री एम एल चौहान को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-116 केवलारी एवं डॉ डी.उदय कुमार शेट्टी को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-117 लखनादौन के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रेक्षकों द्वारा शुक्रवार 01 दिसम्बर को मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल द्वारा प्रेक्षकों को मतगणना स्थल की सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए मतगणना कक्षों, मीडिया सेल, कम्युनिकेशन कक्ष के साथ -साथ शासकीय कर्मियों एवं अभिकर्ताओं के चिन्हांकित प्रवेश मार्गों, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था से आदि से अवगत कराया। प्रेक्षकों द्वारा सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत सिवनी श्री नवजीवन विजय, सभी रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button