छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दो विधानसभाओं में भाजपा तो दो पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

दो विधानसभाओं में भाजपा तो दो पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की - Seoni News
सिवनी यशो:- सिवनी जिले की चारों विधानसभाओं के निर्वाचन के लिये हुये मतों की गणना का काम आज संपन्न हुआ । संपन्न परिणाम में जो परिणाम आये वह जीत हार की दृष्टि से ऐतिहासिक तो है ही इन परिणाम ने एक नया इतिहास भी रचा है । जिले की चार विधानसभाओं में से दो पर भाजपा एवं दो पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया ।

 

दो विधानसभाओं में भाजपा तो दो पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की - Seoni News सिवनी जिला मुख्यालय की सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने अपनी जीत दर्ज कर वह मिथक तोड़ दिया जिसके बारे में कहा जाता रहा है कि सिवनी विधानसभा से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक अपनी जीत दर्ज कराने में सफल नहीं रहा है यहाँ से दिनेश राय मुनमुन ने कांग्रेस के आनंद पंजवानी को १८४१८ मतों से पराजित किया । विधानसभा चुनाव में दिनेश राय मुनमुन को कुल ११६७९५ प्राप्त हुये जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद पंजवानी को ९८३७७ मत प्राप्त हुये ।

दो विधानसभाओं में भाजपा तो दो पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की - Seoni News
इसी प्रकार बरघाट विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने भाजपा के परंपरागत गढ़ में पुन: कब्जा करते हुये कांग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन सिंह काकोडिया १७५८५ मतों से पराजित किया है । बरघाट विधानसभा से कमल मर्सकोले 2008 एवं 2013 के निर्वाचन में जीत कर दो बार विधायक रहे है 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कमल मर्सकोले को प्रत्याशी घोषित करने के बाद अंतिम समय उनका टिकिट काट दिया था और नरेश बरकड़े को प्रत्याशी बनाया था नरेश बरकड़े बिना पूर्व तैयारी के चुनाव लड़ गये थे और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था । 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पुन: कमल मर्सकोले को प्रत्याशी घोषित किया जिसमें कमल मर्सकोले ने शानदार जीत दर्ज करते हुये १११६१४ मत प्राप्त किये वहीं कांग्रेस के अर्जुन सिंह काकोडिया को ९४०२९ मत प्राप्त हुये ।

दो विधानसभाओं में भाजपा तो दो पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की - Seoni News
केवलारी विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुये भाजपा के राकेश पाल सिंह को ३३७६० मतो से पराजित कर उस मिथक को बरकरार रखा जिसमें कहा जाता है कि कांग्रेस के अलावा अन्य किसी विरोधी दल का नेता केवलारी विधानसभा से लगातार दो बार चुनाव में जीत दर्ज नहीं करता और केवलारी विधानसभा में लगातार कांग्रेस का ही कब्जा रहता है । केवलारी विधानसभा में ठाकुर रजनीश सिंह ने जो जीत दर्ज की है वह अबतक की केवलारी से सबसे बड़ी जीत है इतने अघिक अंतर से कांग्रेस के क्षत्रप कहे जाने वाले स्व. ठाकुर हरवंश भी जीत दर्ज करने का रिकार्ड नहीं बना पाये थे । ठाकुर रजनीश सिंह को १२२८१४ मत प्राप्त हुये जबकि भाजपा के राकेश पाल सिंह को ८९०५४ मत प्राप्त हुये ।

दो विधानसभाओं में भाजपा तो दो पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की - Seoni News
इसी प्रकार लखनादौन विधानसभा से कांग्रेस के योगेन्द्र सिंह बाबा ने तीसरी बार अपनी जीत दर्ज कर इतिहास बनाया है उन्होंने भाजपा के विजय उईके के १८६२१मतों से परास्त किया है । कांग्रेस के योगेन्द्र सिंह बाबा को ११४५१९ मत प्राप्त हुये जबकि भाजपा के विजय उईके को 95898 मत प्राप्त हुये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button