छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अक्षत कलश का स्वागत, श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व अनेक आयोजन एवं 22 जनवरी को देश भर में सनातनी मनायेंगे दिवाली

 

अक्षत कलश का स्वागत, श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है दर्शन - Seoni News
सिवनी यशो:- अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में रामलला की 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को सिवनी में महा उत्सव के रूप में मनाने के तहत पिछले दिनों चित्रकूट से अक्षत कलश (पीले चावल) सिवनी जिले में पहुंचने पर सर्व सनातन समाज ने भव्य स्वागत किया। अक्षत कलश सिवनी जिले के सभी प्रखंडों में पहुंचा दिये गये है ।
सिवनी नगरीय क्षेत्र में अक्षत कलश को वार्डो के मंदिरों में दर्शनार्थ रखे जा रहा है नगर के मठ मंदिर क्षेत्र में दर्शनार्थियों के लिये सर्व प्रथम अक्षत कलशों को रखा गया जहाँ बड़ी संख्या में सनातन धर्मियों ने श्रद्धा के साथ दर्शन किया इसके पश्चात दुर्गा चौक स्थित मंदिर में क्षेत्र फिर ललमटिया क्षेत्र में दर्शन रखा गया । अक्षत कलश का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम की जयघोष के साथ स्वागत किया जा रहा है ।
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण के लिए अयोध्या से आए अक्षत पात्र का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जिन मंदिरों अक्षत कलश पहँुच रहे है वहाँ अक्षत कलश का श्रद्धा पूर्वक दर्शन करने के साथ धार्मिक आयोजन हो रहे है ।
आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की आयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने की खबर से सभी सनातन धर्मियों में भारी उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है ।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिये विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी भी सनातन धर्मियों को अक्षत कलश लेकर आये रामजन्म भूमि के न्यासियों द्वारा दर्शनार्थियों को प्रदान की जा रही है । राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को 16 जनवरी से 22 जनवरी तक उत्साह के साथ मनाया जायेगा । जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को जिले के सभी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा । 17 जनवरी को महाआरती, 18 जनवारी को भजन सत्संग, 19 जनवरी को शक्ति उपासना के तहत दुर्गा चालीस का पाठ, 20 जनवरी को सामूहिक हनुमान चालीस का पाठ, 21 प्रभात फेरी राम नाम की धुन के साथ निकाली जायेगी । देश के ऐतिहासिक दिन 22 जनवरी को सभी मंदिरों में प्रोजेक्टर के माध्यम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखना और धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे । इसी दिन पूरे जिले में दीपावली जैसा माहौल बनाया जायेगा । राम मंदिर न्यास समिति के अह्वान पर हर घर में 11 घी के दीपक जलाकर भगवान श्रीराम की सपरिवार स्तुति आरती की जाये एवं आतिशबाजी होना चाहिये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button