खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

सिवनी के विक्की का म.प्र. सिविल सर्विसेस क्रिकेट टीम में पुन:चयन

सिवनी यशो:-म.प्र.सिवील सेवा क्रिकेट में नीलेश (विक्की)का हुआ दूसरी बार चयन हुआ है । सिवनी जिले के छोटे से कस्बे उगली, उप तहसील के निवासी नीलेश राहंगडाले (विक्की) स्व.एफ.एल.राहंगडाले शिक्षक के पुत्र वर्तमान में प्रयोग शाला सहायक शिक्षक, स्कूल शिक्षा विभाग में विकास खंड केवलारी के अंतर्गत शा उ मा वि खैररांजी में पदस्थ हैं। क्रिकेट के प्रति बचपन से लगाव रहने के कारण विक्की का चयन इसके पूर्व आई पी सी एल सीजन 5में वर्ष 2014में हुआ था।इसके बाद ये स्टेट लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं। वर्ष 2022 में प्रथम बार सिविल सेवा क्रिकेट में चयन हुआ इसके बाद इस सत्र में भी पुन:चयन हुआ है।
विगत दिवस अपनी टीम के साथ दिल्ली के लिये रवाना हुए हैं, इनकी टीम राजधानी में आयोजित होने वाली आल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेगी, टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज जावेद अख्तर को सौंपी गई है। जबकि एमके धौलपुरी, मैनेजर नियुक्त किये गये हैं।टीम गत दिवस बुधवार को भोपाल से दिल्ली रवाना हुई, जो इस प्रकार है-आदिल शरीफ,पीयूश नेवारे,जावेद अख्तर (कप्तान), अबूजर खान,रवि पाटनकर, नीलेश राहंगडाले, रोहित मालवीय, विशाल कहार, सरगम विश्वकर्मा,आनंद ठाकुर,नीरज पाल, सन्दीप शर्मा, ज़ोहेब खान, शैलेन्द्र चौहान, जोगेन्द्र कुमार, बात की जाये नीलेश (विक्की)की तो ये बतौर आल राउंडर क्रिकेट खेलते हैं,तेज गेंदबाजी और मिडिल आर्डर पर बल्लेबाजी करना इन्हें पसंद है। आपके सिविल क्रिकेट में पुन: चयन होने से परिवार,रिश्तेदार,मित्रगण, शुभचिंतकों ने आपके उज्जवल भविष्य की कामना किये हैं

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button