मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी नगर विकास के लिये 193 करोड़ रूपये अधिक का बजट आयेगा

पीआईसी की बैठक में अनुमानित बजट सहित अन्य विषयों पर चर्चा

Seoni 21 March 2025
सिवनी यशो:- नगरपालिका परिषद सिवनी में अध्यक्ष शफीक खान द्वारा पीआईसी की बैठक बुलाई गई, बैठक में निम्न विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया। बैठक में सभापति राजिक अकील, सोहेल पाशा, चंदनसिंह खताबिया, महमूद खान, श्रीमती नेहा पृथ्यानी, राहुल बघेल, प्रभारी अधिकारी संतोष तिवारी, वंदना मरकाम, लेखाधिकारी के के तिवारी, लेखापाल संतोष करोसिया, कार्यालय अधीक्षक हरीश पराते, लिपिक मुकेश चौहान, संतोष यादव, निर्मल अवधिया, मयंक पांण्डे उपस्थित रहें।

पीआईसी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 पुनरीक्षित बजट एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रावधानित(अनुमानित) बजट अंगीकृत करने सर्वसम्मति से 1934535000 (एक सौ तिरानब्बे करोड़, पैतालीस लाख, पैतीस हजार रू.) पास किया गया, जो कि आगामी परिषद की बैठक में रखा जायेगा।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना(चतुर्थ चरण) अन्तर्गत विकास कार्यो को कराये जाने हेतु 600 सौ लाख रू. सर्वसम्मति से पास किया गया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्षीय कमेटी ने एसडीएमएफ योजना अन्तर्गत भगत सिंह वार्ड में नवनिर्मित नाला निर्माण के लिए ठेकेदार को 30 मई 2025 तक का समय सर्वसम्मति से बढ़ाया गया।
पीआईसी ने नगरीय क्षेत्र में स्वस्च्छता व्यवस्था के अन्तर्गत डोर-टू, डोर कलेक्शन, ट्रांसपोटेशन एवं निस्तारण हेतु ठेके में दिये जाने निविदा आमंत्रण की कार्यवाही सर्वसम्मति से पास हुई।
तथा वार्षिक निविदा 2025-26 अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र में सड़को, नालियों के मरम्मत कार्य के लिए सर्वसम्मति से पास किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!