क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अवैध शराब का जखीरा बरामद

सिवनी यशो:- लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद से कलेक्टर सिवनी  क्षितिज सिंघल द्वारा सिवनी जिले में अवैध शराब की रोकथाम करने के लिए आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है । तब से सिवनी जिले के सहायक आबकारी आयुक्त श्री शैलेश जैन ने निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही कर अवैध शराब की धड़पकड़ की जा रही है । इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए बरघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सल्हेकला में यशवंत मर्सकोले आत्मज सहतर उम्र 46 वर्ष के रिहायशी मकान में छापा मारा गया और लगभग साठ लीटर शराब जप्त की गई और आरोपी यशवंत आत्मज सहतर के विरुद्ध उत्तर वृत्त में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण क्रमांक 12/24 दिनाँक 08/04/2024 कायम किया है ।

आबकारी विभाग की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेकला में यशवंत मर्सकोले ने अपने रिहायशी मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब छुपाकर रखा हुआ है जिसे वह अपनी किराना और जनरल स्टोर्स की दुकान से बेचने का काम भी कर रहा है । सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम साल्हेकला पहुँचकर यशवंत मर्सकोले के रिहायशी मकान पर छापा मारा और उसकी दुकान और दुकान के पीछे स्थित नवनिर्मित मकान में छापा मारते हुए पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई जिसमें नवनिर्मित मकान के अंदर कमरे में रेत के ढेर में छुपाकर रखी गई शराब की पेटियां बरामद की गई जिसे आबकारी की टीम ने जप्त किया । आरोपी यशवंत के कब्जे से 132 नग ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की , 39 नग ओल्ड मंक रम, 33 नग मैकडोवेल व्हिस्की, 17 नग मैकडोवेल रम, 10 नग ब्लू चिप टैंगो जिन, 6 नग बकार्डी ब्लैक रम, 3 नग ब्लैक फोर्ट रम, 19 नग देशी मसाला मदिरा, 8 बोतल किंगफिशर बियर , 3 बोतल बोल्ट बियर एवं 11 नग बोल्ट केन बियर जप्त की गई । जप्त शराब की कुल मात्रा लगभग 60 लीटर है ।
कार्यवाही आबकारी सिवनी मंडल के सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव द्वारा संपादित कराई गई एवं आबकारी उप निरीक्षक वर्षा डोंगरे द्वारा मामले की कायमी की गई । सम्पूर्ण कार्यवाही में आबकारी शहर , उत्तर एवं दक्षिण वृत्त का समस्त कार्यपालिक स्टॉफ उपस्थित रहा जिसमें शहर वृत के आबकारी उप निरीक्षक राजेश सिंघल एवं दक्षिण वृत्त की आबकारी उप निरीक्षक खुशबू प्रिया मरावी और उनके स्टॉफ के आरक्षक आनंद मरावी, संतराम मरावी , सुरेंद्र तिवारी, सेवकराम भलावी , मुकेश अहिरवार एवं अर्चना इनवाती का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button