Fri, 23 Oct 2026 | 10:31:19 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त

एक मुठ्ठी मिट्टी के लिये ढेड़ लाख किलोमीटर की यात्रा

एक मुठ्ठी मिट्टी के लिये ढेड़ लाख किलोमीटर की यात्रा
शेयर करें:

बैंगलुरु के संगीतकार उमेश जाधव की देशभक्ति और जुनून को सलाम 120 शहीद परिवारों में पहुँच ले आये एक मुठ्ठी मिट्टी

4 सालों सफर करते हुए एक लाख पचास हजार किलोमीटर की यात्रा कर शहीदों के साथ उनके परिवार को किया नमन 

छपारा यशो:- देशभक्ति का जज्बा और जुनून देखना हो तो बेंगलुरु के संगीतकार उमेश जाधव में देखा जा सकता है। पिछले 4 सालों से एक लाख पचास हजार किलोमीटर का अकेले ही सफर करते हुए उन्होंने 120 शहीदों के घर के आंगन की मिट्टी कलश में सिर्फ इसलिए एकत्रित की, ताकि पुलवामा,कारगिल के आलवा देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के एक लिए स्मारक बनाया जा सके। अपने इस लक्ष्य की प्राप्ति के बाद परिवार सहित अपने घर वापस लौटते समय छपारा नगर के मीडिया कर्मियों और गणमान्य नागरिक से मुलाकात की साथ उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान हुए खट्टे मीठे अनुभव साझा किए। देश पर जान न्यौछावर करने वाले शहीदों के बलिदान को यादगार बनाने के मिशन पर चार वर्ष पहले निकले उमेश गोपीनाथ जाधव अपने इस जुनून और जिद के चलते अपनी एक अलग पहचान रखने वाले मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में पैदा हुये और वर्तमान में वह बैंगलोर शहर में निवासरत है। उमेश जाधव सारे हिंदुस्तान को अपना घर समझते हुए देश के लिए शहीद हुए जवानों के लिए कुछ करने का जुनून 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले मे शहीद हुए चालीस जवानों की मौत की खबर सुनकर अंदर तक हिल गए थे तब से उन्होंने ठाना की एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते देश की सुरक्षा की खातिर शहीद होने वाले इन जवानों के साथ उनके परीजनों को उचित सम्मान की खातिर लीक से हटकर इस काम की शुरुआत की और निकल गए पूरे भारत देश का भ्रमण करते हुए शहीदों के परिवार से मुलाकात की और उनके आंगन की एक मुठ्ठी मिट्टी कलश में एकत्र किया और सेना के उच्च अधिकारी को स्मारक हेतु सौपा। अपने इस जज्बे के चलते 4 वर्षों से देश के सभी 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में घूमें । उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उनको देश की कई बड़ी कंपनियों ने अपने उत्पाद के लिए विज्ञापन करने को कहा जिसके एवज में उन्हें अच्छे खासे रुपए भी आफर किए किंतु उन्होंने सबको ठुकरा दिया। साथ ही अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने अपने देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भारतीय सेना के उच्चाधिकारियों सहित कई फिल्मी हस्तियों से मुलाकात का अवसर मिला सभी ने उनका उत्साह वर्धन किया। ज्ञात हो कि बेंगलुरु के पेशे से संगीतकार और संगीत टीचर जाधव ने बताया कि वर्ष 2019 में पुलवामा में हुये हमले ने उनको अंदर तक हिला के रख दिया उसके बाद वह उन शहीदों के बारे में सोचते हुये कुछ अलग करने के उद्देश्य से अपना सब काम और परिवार को छोड़कर कर्मभूमि-जन्मभूमि भारत की मिट्टी का सम्मान बढ़ाने। उन्होंने अपनी कार में एक दूसरी छोटी कार जोड़कर लगभग एक लाख पचास हजार किलोमीटर का सफर तय कर अपने लक्ष्य को हासिल किया। जिसमें देश भर के शहीदों की यादें रखी हैं। विदित हो कि लाक डाउन के दौरान 2021में सिवनी जिले के छपारा नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के फोरलेन के बाईपास पर आचनक उनकी कार खराब हो गई । इत्तेफाक से वहाँ से गुजर रहे इस संवाददाता ने तत्काल रुककर उनकी समस्या के बारे में जाना और उनकी छपारा नगर के मीडिया साथियों ने भरपूर मदद की थी इसी वजह से वह अपनी इस यात्रा पूरी होने पर शनिवार शाम को अल्प प्रवास के लिए छपारा नगर में रुक कर सभी मीडिया साथियों का आभार जताया।तो सभी नगर मीडिया साथियों ने उनकी इस यात्रा पूरी होने पर उनका भरपूर सम्मान किया एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें