देश विदेशमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कुलस्ते के समर्थन में प्रदेश सरकार की मंत्री संपतिया उईके ने केवलारी विधानसभा में किया सघन जनसंपर्क

  कुलस्ते के समर्थन में प्रदेश सरकार की मंत्री संपतिया उईके ने केवलारी विधानसभा में किया सघन जनसंपर्क - Seoni News

केवलारी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य ग्रामीण यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके एवं पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने केवलारी विधानसभा मुख्यालय, उगली एंव मंडला विधानसभा क्षेत्र के नैनपुर में मंडला लोकसभा के प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में जनसंपर्क किया और आम जनता से समर्थन मांगा ।
केवलारी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोकसभा चुनाव में विधानसभा प्रभारी अजय डागोरिया, भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, चुनाव प्रभारी मुकेश बघेल,देवीसिंह बघेल, विधानसभा संयोजक प्रदीप राय, भाजपा जिला मंत्री समीर ठाकुर, विनोद सोनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकत्र्ता प्रमोद राय स्वराज बघेल, संजय उईक सचिन अवधिया श्रीमती उर्मिला उईके, जनपद अध्यक्ष केवलारी श्री ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनिता बघेल, सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकत्र्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

कुलस्ते के समर्थन में प्रदेश सरकार की मंत्री संपतिया उईके ने केवलारी विधानसभा में किया सघन जनसंपर्क - Seoni News
श्रीमती संपतिया उईके ने भाजपा मंडल केवलारी के कार्यकत्र्ताओं के साथ नगर में आमजनोंं से जनसंपर्क कर लोकसभा चुनावों में मंडला लोकसभा क्षेत्र के सहज सरल प्रत्याशी श्री फग्गनसिंह कुलस्ते के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दस वर्षो से केन्द्र में सरकार बनने के बाद आम जनता के जीवन से लेकर भारत का विश्वपटल पर जो बदलाव दिख रहा है वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे चमत्कारी नेतृत्व का ही परिणाम है भाजपा ने जहाँ देश गौरव बढ़ाया है वहीं गरीब जनता के जीवन को सरल बनने के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाओं की सौंगाते दी है । भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण कर हमारे स्वाभिमान को स्थापित करने का काम किया है । केवलारी विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने कहा कि मंडला लोकसभा से लोक प्रिय प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते को विजयी बनाकर हम अबकी बार चार सौ पार के नारे को सार्थक कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले है उन्होंने कहा कि कमल के फूल की 3 नंबर की बटन दबाना है भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना हैं। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके एंव पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने वीरांगना रानी अवंती बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। मंत्री संपत्तिया उईके एवं पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने नगर केवलारी में भ्रमण कर जनसंपर्क कर कमल की बटन पर मोहर लगाने का निवेदन किया।

कुलस्ते के समर्थन में प्रदेश सरकार की मंत्री संपतिया उईके ने केवलारी विधानसभा में किया सघन जनसंपर्क - Seoni News
इसके पश्चात पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने मंडला विधानसभा क्षेत्र के नगर नैनपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओ में उत्साह भरने का प्रयास किया।बैठक के पश्चात पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने नगर नैनपुर में घर घर जनसंपर्क कर मोदी जी की राम सभी निवासियों को पहुचाया मोदी जी के कमल की बटन दबाने का आग्रह किया।
केवलारी विधानसभा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!