प्रधानमंत्री मोदी को जन्म दिन पर शुभकामनाएँ, सिवनी विधानसभा ने पोस्टकार्ड से भेजी बधाईयां
विधायक ने की जनसुनवाई, और शुभकामना पोस्टकार्ड की शुरुआत

सिवनी, 16 सितम्बर 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंगलवार को अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन के अवसर पर पोस्ट कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएं देने के अभियान की शुरुआत की।
नागरिकों को मिला समाधान का भरोसा
सुबह 11 बजे से शुरू हुई जनसुनवाई में विभिन्न वार्डों और गाँवों से आए लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।
विधायक श्री राय ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नागरिकों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।
भाजपा कार्यालय में भी सुनीं समस्याएँ
जनसुनवाई के बाद विधायक मुनमुन जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे, जहाँ पार्टीजनों की उपस्थिति में लोगों ने अपनी बात रखी।
यहाँ भी उन्होंने हर समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।
प्रधानमंत्री मोदी को पोस्टकार्ड से भेजी शुभकामनाएँ
इस अवसर पर चल रहे “सेवा पखवाड़ा 2025” के अंतर्गत एक भावनात्मक क्षण देखने को मिला।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सिवनी विधानसभा की जनता की ओर से शुभकामनाएँ भेजने हेतु विधायक श्री मुनमुन राय ने मंडल अध्यक्षों को पोस्टकार्ड भेंट किए।
इन पोस्टकार्डों के माध्यम से आम नागरिकों की भावनाएँ सीधे प्रधानमंत्री तक पहुँचेंगी।
यह केवल शुभकामना नहीं,
बल्कि जन-जन की कृतज्ञता और आशीर्वाद का संदेश है,
जो सिवनी से देश के प्रधानमंत्री को समर्पित किया गया।
गरिमामय उपस्थिति
इस भावनात्मक क्षण के साक्षी बने भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।




One Comment