टेक्नोलॉजीसिवनी

शासकीय आईटीआई में प्रवेश पंजीयन तिथि 10 जून तक के लिए और बढ़ाई गई,

छपारा यशो:- शासन के निर्देशानुसार आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई है । इच्छुक आवेदक अब आगामी 10 जून तक पंजीयन करा सकेंगे । पूर्व में अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित थी । आवेदक इच्छित संस्था एवं व्यवसाय का चयन 27 मई से 10 जून तक कर सकते हैं। पंजीयन कराने के बाद च्वाइस फीलिंग कराना अनिवार्य है। शासकीय आईटीआई छपारा के प्राचार्य नलिन तिवारी ने बताया कि आवेदकों की समस्या के दृष्टिगत आवेदन फार्म में सुधार करते हुए दसवीं की अंक सूची के आधार पर जानकारी भरने का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है । प्रवेश के उपरांत प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का डाटा समग्र में जोड़ा जाएगा । इसलिए आवेदक को समग्र आईडी का डाटा दसवीं कक्षा की अंकसूची के विवरण के आधार पर अपडेट कर लेना चाहिए। आईएमसी की सीटों पर इच्छुक आवेदकों को आईएमसी के लिए पृथक से चॉइस फीलिंग करना अनिवार्य है ।

संस्था में उपलब्ध आईएमसी की सीटों में फिटर, वेल्डर, कोपा, स्टेनो, मैकेनिक डीजल, अंतर्गत सीटीएस के समान ही शुल्क का निर्धारण किया गया है । पूर्व में जिन आवेदकों ने पंजीयन कराया है उन्हें च्वाइस फीलिंग कराना अनिवार्य है। आवेदक आवेदन हेतु www.dsd.mp.gov.in पर प्रवेश मेंन्यू में जाकर पंजीयन व च्वाइस फीलिंग कर सकते हैं। आईटीआई कॉलेज छपारा में एनसीव्हीटी से मान्यता प्राप्त 6 ट्रेड स्टेनो, कोपा, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, फिटर संचालित हैं। प्रवेश हेतु निर्धारित योग्यता दसवीं उत्तीर्ण है। शासन के नियमानुसार 2 वर्षीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने के उपरान्त मात्र 2 विषयों की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 12वीं विज्ञान विषय की समकक्षता प्रदान की जाती है। साथ ही आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को अग्निवीर योजना में बोनस अंक प्रदान किये जाते हैं। आईटी ऑफिसर संजय उइके ने बताया कि कॉलेज की प्रत्येक क्लास को स्मार्ट क्लास में परिवर्तित किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी रंजना गुप्ता बताती है कि महिलाओं के लिए झूलाघर व फीडिंग रूम की उपलब्धता भी कॉलेज में है। प्रवेश प्रभारी अमित शर्मा के द्वारा बताया कि पंजीयन की व्यवस्था संस्था में भी की गई एवं आवेदकों की सहायता हेतु
हेल्प डेस्क उपलब्ध है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button