सिवनी यशो:- सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुकलाह निवासी किसान सतीश राय के खेत में बने मकान के बाहर रखे 1500 पाईप में गत रात्रि अज्ञात कारणों से लगी आग से सभी पाईप जलकर खाक हो गये । किसान ने बंडोल थाना में इसकी सूचना देते हुये रिपोर्ट दर्ज करायी है जिसमें उसने जले हुये पाईपों की कीमत आठ लाख रुपए बतायी है ।
घटना की शिकायत किसान सतीश राय द्वारा बंडोल थाने में दर्ज कराई है फिलहाल घटना की जांच में जुटी बंडोल पुलिस



