छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अधिवक्ता अंशुल अवस्थी हुए भाजपा में शमिल

सिवनी यशो:- कांग्रेस पार्टी के युवा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई अंशुल अवस्थी शनिवार को सिवनी विधायक मुनमुन राय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। विदित रहे कि वर्ष 2004-05 के दौरान एनएसयूआई से अपनी राजनीति का सफर आरंभ करने वाले अंशुल एनएसयूआई के कालेज अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सिवनी के अलावा जिला महामंत्री युवक कांग्रेस के तौर पर भी अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित कर चुके है।
विगत 20 सालों से अंशुल कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहने के साथ वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष बंडोल के पद पर नियुक्त थे लेकिन उन्होने विधानसभा चुनाव के पूर्व संगठन द्वारा किये जा रहे भेदभाव पूर्ण व्यवहार के कारण पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था। आज शनिवार को अंशुल ने सिवनी विधायक मुनमुन राय एवं भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर दल की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जहां उन्होने बताया कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो सभी समाज, वर्गो व धर्मों के विकास के लिए कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत की अलग ही पहचान बन गयी है। इसी के चलते वे इस राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलने वाले दल में शामिल हुए है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!