मध्यप्रदेशसिवनी

अधिवक्ता अधिनियम संशोधन 2025 का विरोध : अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन

 Seoni 22 February 2025
सिवनी यशो:- शुक्रवार २1 फरवरी को जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के समस्त अधिवक्ता व्दारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय,माननीय विधि एवं विधायी मंत्री भारत सरकार के नाम माननीय जिला एवं प्रधान न्यायाधीश एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया । विदित है कि अधिवक्ता अधिनियम में होने वाले प्रस्तावित संशोधन का देशभर के अधिवक्ताओं व्दारा व्यापक विरोध किया जा रहा है, इसी क्रम में आज जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के अध्यक्ष रविकुमार गोल्हानी के आव्हान पर समस्त अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन कार्य में काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताया ।

संघ के अध्यक्ष रविकुमार गोल्हानी एवं संघ के उपाध्यक्ष शिशुपाल यादव व्दारा ज्ञापन का वाचन किया गया जिसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविकुमार गोल्हानी व्दारा कहा गया कि केंद्र सरकार व्दारा भारतीय विधि परिषद को अपने अनुसार नियम बनाने हेतु बाध्य करने संबंधी विधेज्ञक लाकर भारतीय विधिज्ञ परिषद को अपनी कठपुतली बनाना चाह रही है । अधिवक्ता के हितों व अधिकारों को हनन करने की हर सँभव कोशिश केंद्र सरकार व्दारा की जा रही है , यदि हम अधिवक्ताओं की मांग को केंद्र सरकार व्दारा नहीं माना गया ओर प्रस्तावित संशोधन में बदलाव नही किया गया तो देशभर के अधिवक्ता सड़कों में उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे । जिसका परिणाम केंद्र सरकार को भुगतना होगा ।
इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के समस्त वरिष्ठ,कनिष्ठ अधिवक्ताओ एवं महिला अधिवक्ताओ की उपस्थिति रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button