सिवनी

भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष बनाये गये अफरोज

 सिवनी यशो :- जिले के छपारा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम केकड़ा निवासी अफरोज अशरफी पिता शेख शहादत को भारतीय किसान यूनियन का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि केकड़ा निवासी अफरोज अशरफी को यूनियन का 3 वर्ष के लिए युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। नियुक्ति पत्र में अपेक्षा व्यक्त की गई है कि संगठन का कार्य पूर्ण ईमानदारी एवं लगन के साथ करने हुए किसानों के मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के सपनों को सकार करने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। अफरोज अशरफी को भारतीय किसान यूनियन का युवा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर ईष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!