देश विदेशराजनीति

प्रधानमंत्री ने रूस का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया

  नई दिल्ली :-  रूस के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन (President of Russia His Excellency Vladimir Putin) ने भारत-रूस संबंधों (india-russia relations)  को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के योगदान के लिए क्रेमलिन के सेंट एंड्रयू हॉल (St. Andrew’s Hall of the Kremlin) में आयोजित एक विशेष समारोह में, उन्हें रूस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल” (The highest national award of Russia “The Order of St. Andrew the Apostle”) से सम्मानित किया। इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी।
इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने इसे भारत के लोगों और भारत व रूस के बीच मित्रता के पारंपरिक बंधन को समर्पित किया। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को प्रदर्शित करता है।
इस पुरस्कार की शुरुआत 300 साल पहले हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पुरस्कार से  सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएँ 

मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister of Madhya Pradesh Government Dr. Mohan Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस में सर्वोच्च नागरिक सम्मान ” ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द पोस्टल” से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने पर समस्त भारत वर्ष के लिए गर्व का विषय है। यह राष्ट्रीय गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को प्राप्त यह सम्मान संपूर्ण विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!