क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

शासकीय महाविद्यालय में चल रहा है गोलमाल – छात्रो का आरोप

छपारा यशो:- नगर के शासकीय महाविद्यालय में अनियमिताएं बरती जा रही है इस आशय के आरोप छात्रों ने लगाए हैं।
ग्रामीण अंचल से आने वाले छात्रों ने बताया है कि एस सी एस टी के छात्रों का हक मारा जा रहा है शासन की योजना के अनुसार हर वित्त वर्ष में एस सी एस टी के छात्रों एवं छात्राओं को नि:शुल्क स्टेशनरी वितरण के लिए सरकार शासकीय कॉलेजों को बजट आवंटन करती है इसी योजना के तहत सत्र 2023 -2024 के अंतर्गत स्टेशनरी की खरीदी की गई है लेकिन अभी तक शासकीय महाविद्यालय में अध्यनरत एस टी-एस सी छात्रों को स्टेशनरी का वितरण तक नहीं किया गया यह जानकारी हमें छात्रों के द्वारा प्राप्त हुई है छात्रों ने यह भी बताया है कि हमारी वार्षिक परीक्षा चालू होने वाली है और परीक्षा होने के बाद स्टेशनरी का हम क्या उपयोग करेंगे इस प्रकार शासकीय महाविद्यालय छपारा के एस टी एस सी के शोषित वंचित आर्थिक रूप से पिछड़े हुए छात्र-छात्राओं के अधिकार के साथ और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाना जैसे प्रतीत होता है शासकीय महाविद्यालय में स्टेशनरी लावारिस की तरह पड़ी हुई है किसी तरह शासकीय महाविद्यालय प्रशासन का ध्यान इस और क्यो नहीं जाता समझ के परे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button