WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मतगणना की प्रक्रिया में सूक्षमता से नजर रखें – आलोक दुबे

सिवनी :- भारतीय जनता पार्टी सिवनी द्वारा जिले की विधानसभाओं के मतगणना पोलिंग एजेंटों से भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित अन्य पदाधिकारी लगातार संवाद कर उन्हें मतगणना के कार्य को जिम्मेदारी और सतर्क से करने के लिये आवश्यक सावधानियों को बताया जा रहा है । भाजपा जिला चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर द्वारा भी मतगणना पोलिंग अभिकत्र्ताओं से लगातार संवाद कर उन्हें आवश्यक बाते समझा रहे है । भारतीय जनता पार्टी जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया कि भारतीय जनता पार्टी मतगणना के कार्य में बेहद सर्तक रहने के लिये मतगणना अभिकत्र्ताओं को समझाईश दे रही है और उन्हें इस बात से सचेत कर रही है कि उत्साहित करने वाले एग्जिट पोलो के बावजूद भी मतगणना के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें एक परिणामों के लिये मतगणना की हर गतिविधि पर पूरी सावधानी रखें और मतगणना के अंतिम समय तक आवश्यक रूप से मतगणना स्थल पर रहें । बढ़त को जीत मानकर जश्र मनाने मतगणना स्थल से बाहर न आये और न ही किसी क्षेत्र में पिछडऩे से निराश होकर मतगणना टेबिल को छोड़े ।
जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा है कि मतगणना की टेबल पर विशेष तौर पर ध्यान रखना है खासतौर पर बैलेट पेपर सरकारी कर्मचारियों द्वारा दिया गया वोट उसको अच्छी तरह देखना है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने चुनाव में जो निरंतर परिश्रम किया है उसका प्रतिफल प्राप्त करने का समय आ गया है। आप सभी मतगणना अभिकर्ता तय समय और मानकों के साथ मतगणना स्थल पर अपनी निर्धारित टेबल पर उपस्थित रहें। हम सभी को मतगणना की प्रक्रिया में सूक्षमता से नजर रखेंगे तथा मतगणना समाप्त होने की प्रक्रिया के बाद ही अपनी नियत जगह से उठेंगे।
नेताओं ने कहा कि आप सभी के अथक परिश्रम, हमारी सरकारों के काम और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विश्वसनीयता के कारण हम विधानसभा चुनाव में विजय की ओर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों के काम को व्यापक समर्थन मिला है। इसी कारण से कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं। वे मतगणना के दौरान अराजकता करने के भी प्रयास करेंगे, लेकिन हमारा कार्यकर्ता सक्षम, निर्भय और सतर्क है। हम कांग्रेसियों की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। कांग्रेस के कुत्सित प्रयासों के बावजूद ंहम मतगणना की पारदर्शिता को प्रभावित नहीं होने देंगे। हमारे कार्यकर्ता कुछ भी गड़बड़ होने पर चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि हर बात को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!