WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कड़ी सुरक्षा के साथ कल पाँलीटेक्रिक कालेज में होगी मतगणना

सिवनी यशो:- आगामी 3 दिसम्बर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी में होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जिले की चारो ंविधानसभा की मतगणना 03 दिसंबर को प्रात:08 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ होगी । मतगणना कार्य में लगे हुये शासकीय कर्मचारी, अधिकारी, राजनैतिक दलों के मतगणना अभिाकत्र्ता एवं मीडिया कर्मियों के प्रवेशा एवं अमजनों को राउंडवार जानकारी के सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेड सभा कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदान की ।
जिला कलेक्टर ने बताया कि शासकीय कर्मचारियों को मतगणना स्थल में प्रात: 06 से 06:30 बजे तक, राजनैतिक दलों के मतगणना अभ्यर्थियों एवं मीडिया कर्मियों को मतगणना स्थल पर प्रात:07:00 बजे तक प्रवेश करना होगा । प्रात: 07 बजे स्ट्रांग रूम खोला जायेगा । प्रात: 08 बजे डाक मतपत्रों की गणना से मतगणना प्रांरभ हो जाएगी डाक मतपत्रो के उपरांत ईव्हीएम वोटिंग मशीनों की गणना प्रारंभ होगी।

सी सी टी व्ही की निगरानी में रहेगी हर गतिविधि

जिला कलेक्टर ने बताया कि विधानसभावार मतगणना के लिए पृथक-पृथक कक्ष निर्धारित किए गए हैं। जिसमें बरघाट विधानसभा क्षेत्र के कुल 310 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम की मतगणना के लिए पाँलीटेक्रिक कालेज के दो हाल कुल 18 टेबल लगाई गई हैं, जिससे 17 पूर्ण राउण्ड तथा अंतिम राउण्ड कुल चार मशीनों की गणना के साथ मतगणना पूर्ण होगी। इसी तरह सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कुल 336 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम की मतगणना के लिए एक हाल में कुल 21 टेबल लगाई गई हैं, जिससे कुल 16 पूर्ण राउण्ड में मतगणना पूर्ण होगी। केवलारी विधानसभा क्षेत्र के कुल 353 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम की मतगणना पालीटेक्निक कालेज के 03 कक्षों में कुल 21 टेबल लगाई गई हैं, जिससे 16 पूर्ण राउण्ड तथा अंतिम राउण्ड कुल 17 मशीनों की गणना के साथ मतगणना पूर्ण होगी। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के कुल 407 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम की मतगणना दो हालो में की जायेगी जहाँ कुल 21 टेबल लगाई गई हैं, जिससे 19 पूर्ण राउण्ड तथा अंतिम राउण्ड कुल 08 मशीनों की गणना के साथ मतगणना पूर्ण होगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि पूरा परिसर सी.सी. टीव्ही की निगरानी में रहेगा जिसके माध्यम से छोटी से छोटी गतिविधि भी कवर होगी । जिला कलेक्टर ने बताया कि ईव्हीएम मशीन एवं पोस्टल बैलेट से एक साथ गिनती चलेगी ।

अधिकृत व्यक्तियों को ही रहेगी प्रवेश की अनुमति

जिला कलेक्टर ने बताया कि विधानसभा बरघाट, सिवनी, केवलारी की मतगणना में लगे शासकीय कर्मी एवं प्राधिकार पत्र धारी मीडिया कर्मी पॉलिटेक्निक कॉलेज के दाहिने ओर के प्रवेश द्वारा से प्रवेश करेंगे। इसी तरह विधानसभा लखनादौन की मतगणना में पदस्थ कर्मी कॉलेज के मुख्य पोर्च से प्रवेश करेंगे। इसी तरह समस्त विधानसभा के अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता को पृथक प्रवेश द्वार से मतदान कक्ष में जाने की व्यवस्था की गई है। मतगणना में लगे शासकीय कर्मी बाहुबली चौंक से पॉलिटेक्निक की ओर जाने वाले मार्ग से प्रवेश करेंगे किंतु उक्त मार्ग अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता के लिए प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता को पॉलिटेक्निक क्रिकेट ग्राउंड के गेट से प्रवेश दिया जायेगा, अभ्यर्थी एवं अभिकर्ता के वाहन पार्किंग पॉलिटेक्निक क्रिकेट ग्राउंड में रहेगी। मतगणना स्थल में अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जायेगा तथा विभिन्न प्रवेश द्वारों में सभी की स्क्रीनिंग की जायेगी। मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेकनिक कालेज सिवनी में कोई भी व्यक्ति जैसे अभ्यर्थी, गणना अभिकर्ता, गणना स्टॉफ, मीडिया पर्सन्स इत्यादि सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अधिकृत परिचय पत्र के साथ प्रवेश कर सकेंगे अन्य किसी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध होगा । जिला कलेक्टर ने बताया कि मतगणना स्थल में प्रवेश के लिये अधिकृत व्यक्तियों को भी किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स एवं नशीले पदार्थ ले जाने की अनुमति है । मीडिया कर्मी मोबाईल मीडिया कक्ष तक ही ले जा सकेंगे मतगणना कक्षों में मीडिया कर्मी अधिकृत शासकीय कर्मचारी के साथ जायेगे वहाँ मोबाईल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा ।

प्रतिबंधित क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश पर होगी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की और बताया कि मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सुरक्षा के सारे इंतजाम किये गये है अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । पुलिस अधीक्षक ने सभी से सुरक्षा नियमों का पालन की बात कही है और कहा कि मतगणना के राउँडवार परिणाम सार्वजनिक स्थानों पर प्रसारित किये जायेंगे जिसके लिये प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था की है मतगणना स्थल के समीप एकत्रित होकर व्यवस्था बिगडने पर कार्यवाही हो सकती है अत: सभी नगरिक व्यवस्थित तरीके से मतगणना के परिणामों को निर्धारित स्थानों से सुने अति उत्साह में आकर व्यवस्थाओं को बिगडऩे की कोशिश न करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!