WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

गरीब कल्याण योजनाओं से हर वर्ग का उत्थान – आलोक दुबे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार केंद्र में बनने जा रही है – कमल मर्सकोले
मोदी जी की गारंटी है जो पूरी होकर रहेगी – भारती पारधी

 

गरीब कल्याण योजनाओं से हर वर्ग का उत्थान - आलोक दुबे - Seoni News
बरघाट यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है मोदी जी के साहसिक निर्णय से अनेक देश मोदी जी के प्रशंसक बन गए हैं। उक्ताताशय की बात भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में क्षेत्रीय विधायक कमल मर्सकोले ने गंगेरूवा में आयोजित एक नुक्कड़ सभा के दौरान कहीं।
कमल मर्सकोले ने कहा कि आज पूरा विश्व माननीय नरेंद्र मोदी जी की तरफ देख रहा है आज देश में जनकल्याणकारी कार्यों ने अपनी गति प्रदान कर चुकी है ,जिसका सीधा लाभ देशवासीयो को प्राप्त हो रहा है। देश हित के लिए एवं प्रदेशहित के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है अत: आप सभी से निवेदन है कि बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी भारती पारधी जी को अपना आशीर्वाद प्रदान कर माननीय नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान दे ।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि मैं आप सभी के पास आपका आशीर्वाद लेने आई हूं आप सभी आगामी 19 तारीख को होने वाले चुनाव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मुझे अपना मत दें जिससे में यहां से भारी मतों से जीत कर माननीय मोदी जी के साथ कार्य कर सकूं ।आपकी बेटी, आपकी बहन आपके पास माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने के लिए आपसे सहयोग मांगने आई है।
श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है मोदी जी सरकार ने बड़े-बड़े कार्यो को पूरा करके दिखाया है जिसको पूरा देश जान भी रहा है और देख भी रहा है मोदी जी की गारंटी है जो पूरी होकर रहेगी ।आप सभी से फिर मेरा निवेदन है कि आप सब भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त करते हुए अपना वोट कमल छाप की बटन दबाकर अवश्य दें।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने ग्राम दुल्हापुर में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार केंद्र में बनने जा रही है। मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्ष की सरकार में गरीब कल्याण की योजनाओं से हर वर्ग का उत्थान किया है। कुछ षड्यंत्रकारी शक्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर चुनाव लड रही है, जो पूरी तरह से टूटकर बिखरता दिख रहा है। पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत दिलाकर इन षड्यंत्रकारीयों को करारा जवाब दें।
राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने ने कहा कि भाजपा एक बार फिर से मोदी सरकार के मंत्र के साथ 400 सीट पार करेगी ऐसा हम सभी कार्यकर्ताओं का विश्वास है।
ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने भी नुक्कड़ सभा के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त सक्षम और सामर्थ्यवान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, महिलाएं आत्मनिर्भर होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी रही है। जनसंपर्क एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क के दौरान बरघाट विधानसभा प्रभारी डॉक्टर अभिजीत चौहान ने कहा कि भाजपा देश चलाने के लिए और भारत माता का मस्तक ऊंचा करने के लिए राजनीति करती है, भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता है। अभिजीत चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं ।
श्रीमती भारती पारधी ने धारना मंडल के केकडई ग्राम से अपना जनसंपर्क कार्यक्रम प्रारंभ किया जो गंगेरूवा मंडल एवं कुरई मंडल के अनेक ग्रामों मे ग्राम वासियों से सघन जनसंपर्क करते हुए समाप्त हुआ। गंगेरूवा मंडल के ग्राम दुल्लापुर में ग्राम सरपंच सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता प्रदान की।
श्रीमती भारती के जनसंपर्क भ्रमण के दौरान जगह-जगह उनका फूलमाला से स्वागत किया गया । जनसंपर्क कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष आलोक दुबे जी ,क्षेत्रीय विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, विधानसभा प्रभारी अभिजीत चौहान, जिला मंत्री श्रीमती गोमती ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीतपाल बघेल, जनपद पंचायत बरघाट अध्यक्ष श्रीमती आभा रहागडाले, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुरई लोचन सिंह मर्सकोले ,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, अनिल सहारे , श्रीमती किरण टेमरे ,धारना मंडल संयोजक डॉ गोपाल बिसेन, नवल सिंह कटरे, गंगेरूवा मंडल संयोजक बृजलाल सूर्यवंशी, नंदकिशोर पटले, वरिष्ठ भाजपा नेता नेमीचंद बोपचे, तुमेश बोपचे, मंडल अध्यक्ष द्वय गौरव बिसेन , विजय रंहागडाले, विवेक बिसेन, मानसिह सनोडिया, प्रवीण दीक्षित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज राहगडाले ,हेमंत रंहागडाले, हरेंद्र पटले (जनपद सदस्य) सहित वरिष्ठ जन, दायित्ववान कार्यकर्ता बंधु ,पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी गण ,कार्यकर्ता बंधु भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!