मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

मानवता की मिसाल: पितृहीन बेटियों को दहेज सामग्री देकर सजाया नया जीवन

नटनी माई सेवा समिति ने शादी से पहले बेटियों को दिया सम्मान और सहयोग

अमरवाड़ा बेटियों की मदद – 30-30 हजार की सामग्री पाकर खिल उठे पितृहीन बेटियों के चेहरे

Chhindwara 03 May 2026
छिंदवाड़ा  अमरवाड़ा (म.प्र.) यशो:- नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति द्वारा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए पितृहीन बेटियों की शादी में सहयोग किया गया। समिति ने तीन बेटियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी।

मजदूरी कर बेटी को पढ़ाया, शादी की चिंता थी

हिवरासानी निवासी शीला धुर्वे ने बताया कि पति के निधन के बाद उन्होंने मजदूरी कर अपनी बेटी को पढ़ाया, लेकिन शादी के खर्च को लेकर चिंता बनी हुई थी। ऐसे में समिति के सहयोग से उन्हें बड़ी राहत मिली।

तीनों बेटियों को मिला सहयोग

समिति के पास सहायता के लिए अन्य जरूरतमंद महिलाएं भी पहुंचीं। समिति ने बैठक कर निर्णय लिया और बेटियों की शादी से पहले उनका सम्मान करते हुए सामग्री भेंट की।

यह भी पढ़े :- सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग आधार है डॉ बिसेन की जीवन शैली का

जरूरी गृहस्थी सामग्री की भेंट

समिति द्वारा अलमारी, पंखा, बर्तन, प्रेशर कुकर, साड़ी, बिस्तर सहित अन्य सामग्री और नगद राशि भेंट की गई।

यह भी पढ़े :- सीएम मोहन यादव ने कहा किसानों से प्रेम है और कर दिया बड़ा एलान,5 रुपये में बिजली का स्थाई कनेक्शन

सम्मानपूर्वक किया पैर पूजन

कार्यक्रम में बेटियों को ससम्मान आसन पर बैठाकर पैर पूजन किया गया, जिससे आयोजन भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2253604&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button