काले हिरण शिकार मामला – 03 आरोपी गिरफ्तार
Chhindwara 03 May 2026
छिंदवाड़ा /चौरई (म.प्र.) यशो:- वन परिक्षेत्र चौरई के ग्राम सागर (कुंडा) में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए काले हिरण का शिकार कर उसका मांस काट रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
खेत में किया गया था शिकार
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने खेत में काले हिरण का शिकार किया था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
यह भी पढ़े :– पेंच का सौंदर्य बढ़ा रहे है वन्यजीव, लक्ष्मी बाघिन के शिकार में मातृत्व की झलक
मांस काटते पकड़े गए आरोपी
टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को मांस काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़े :- युवती की हत्या मामले में दोषी को आजीवन कारावास: सिवनी सत्र न्यायालय का फैसला
टीम की रही अहम भूमिका
काले हिरण शिकार मामला कार्रवाई में रेंजर वंदना पाल, डिप्टी रेंजर अरुण सेंगर सहित वन विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
https://www.jagran.com/news/national-black-deer-murder-in-india-8418222.html



