धर्मछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद बंटी साहू ने किया ‘छिंदवाड़ा के महाराजा’ का पट पूजन

गुप्त नवरात्रि के सर्व सिद्धि योग में हुआ शुभारंभ, गणराज वेलफेयर सोसाइटी ने की भव्य गणेश प्रतिमा निर्माण की शुरुआत

सांसद बंटी साहू ने किया छिंदवाड़ा के महाराजा का पट पूजन, वैदिक मंत्रों से हुआ शुभारंभ

Chhindwara 19 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:-गणराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्थापित होने वाली भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा ‘छिंदवाड़ा के महाराजा’ के निर्माण का शुभारंभ शनिवार शाम धार्मिक उल्लास और वैदिक परंपराओं के बीच हुआ।

गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी तिथि पर सर्व सिद्धि योग में आयोजित पट पूजन कार्यक्रम में छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम पंचमुखी हनुमान एवं शनि मंदिर परिसर (तहसील कार्यालय) में आयोजित हुआ, जहां विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और भव्य आरती के साथ धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो गया।

गणराज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि “छिंदवाड़ा के महाराजा” की प्रतिमा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी। प्रतिमा निर्माण से पहले परंपरा के अनुसार पट पूजन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, समृद्धि और शुभारंभ के देवता हैं। धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है।

उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन की कामना की।

पट पूजन कार्यक्रम में गणराज वेलफेयर सोसाइटी के सभी वरिष्ठ सदस्य, महाराजा परिवार के प्रतिनिधि, गणेश भक्त तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयघोष के साथ भक्ति का माहौल बनाया।

यह भी पढ़े :-

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे: सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक क्लिक में खातों में भेजे 1460.25 करोड़, फसल बीमा से मिली बड़ी राहत

शांति शिखर में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान में 1000 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

सिवनी में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगी सुरक्षित मातृत्व की सलाह

छतरी चोरी हुई तो नहीं मानी हार… सागौन के पत्तों से बना डाली देसी छतरी, छपारा के रघुवीर का जुगाड़ बना चर्चा का विषय 

https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/ghazipur/story-nasha-mukti-bharat-week-street-play-raises-awareness-on-drug-abuse-201782667128495.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button