मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

सिवनी में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगी सुरक्षित मातृत्व की सलाह

किलकारी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में 20 जुलाई को होगा आयोजन, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ 30% तक पैथोलॉजी छूट

सिवनी में गर्भवती महिलाओं के लिए 20 जुलाई को निःशुल्क

स्वास्थ्य शिविर

Seoni, 19 July 2026
सिवनी यशो:- गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किलकारी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल द्वारा सोमवार 20 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर अनमोल रेजिडेंसी, जियारत नाका, जबलपुर रोड, सिवनी स्थित अस्पताल परिसर में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सादिका अफरोज गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। साथ ही सुरक्षित गर्भावस्था, पोषण, नियमित जांच, प्रसव पूर्व देखभाल एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान करेंगी, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। शिविर के लिए पंजीयन कराने वाली गर्भवती महिलाओं को पैथोलॉजी जांच पर 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने सिवनी शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सभी गर्भवती महिलाओं से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने तथा समय रहते अपना पंजीयन कराने की अपील की है।

पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 07692-424894
📱 9644561452

यह भी पढ़े :-

नगर पालिका सिवनी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

14 जुलाई से शुरू होगा दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान, सिवनी में घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें

10.54 लाख किसानों को बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन यादव आज खातों में भेजेंगे 1460 करोड़, जगदीशपुर से होगा फसल बीमा राशि का ट्रांसफर

स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती: सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

https://www.testing.com/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button